पिपरवार में धूमधाम से हुई मां सरस्वती की पूजा
Author Jitendra rana
Updated:
विज्ञापन

विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा पिपरवार कोयलांचल व ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को धूमधाम से की गयी.
विज्ञापन
पिपरवार.
विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा पिपरवार कोयलांचल व ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को धूमधाम से की गयी. स्कूलों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर उनकी विधिवत पूजा की गयी. काफी संख्या में छात्र-छात्राएं इसमें शामिल हुए. वहीं, कॉलोनियों में भव्य पंडाल निर्माण कर पूजा का आयोजन किया गया. अशोक विहार कॉलोनी का हिल व्यू क्लब मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा. पूजा के बाद दोपहर में श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया. शाम में बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वन बीआर कॉलोनी, 64 कॉलोनी, विशुझापा, बाजारटांड़, किचटो, चिरैयाटांड़, बिलारी, कारो, बेंती, हफुआ आदि में भी सरस्वती पूजा की गयी. वहीं, बचरा हाई स्कूल, उत्क्रमित उच्च विद्यालय राय, सरस्वती शिशु विद्या पिपरवार, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पुरानी राय, आदर्श उच्च विद्यालय किचटो आदि स्कूलों में बच्चों ने उत्साह के साथ पूजा में शामिल हुए. कॉलोनियों में सुबह से देर रात तक मां सरस्वती की गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया. वहीं, शाम में श्रद्धालुओं का पूजा पंडालों में दर्शन करने का तांता लगा रहा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










