अगले पांच दिनों तक कमजोर रहेगा मॉनसून

Jharkhand Weather Forecast
राज्य में मॉनसून अगले पांच दिनों तक कमजोर रहेगा. कहीं भी भारी बारिश का चेतावनी नहीं है.
रांची. राज्य में मॉनसून अगले पांच दिनों तक कमजोर रहेगा. कहीं भी भारी बारिश का चेतावनी नहीं है. मौसम केंद्र के अनुसार, अगले पांच दिनों तक अलग-अलग जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. तापमान में कोई विशेष बदलाव का अनुमान नहीं है. राजधानी सहित सभी जिलों का अधिकतम तापमान अभी 40 डिग्री सेसि से नीचे ही रहेगा. शुक्रवार को भी राजधानी का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेसि रिकाॅर्ड किया गया. वहीं, करीब तीन मिमी के आसपास बारिश हुई. पलामू का अधिकतम तापमान 31 तथा जमशेदपुर का करीब 38 डिग्री सेसि रहा. पूरे राज्य में सबसे अधिक बारिश गढ़वा में हुई. यहां करीब 76 मिमी के आसपास बारिश हुई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




