मनी लॉउंड्रिंग मामले में हाइकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय से मांगा जवाब

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 20 May 2020 1:07 AM

विज्ञापन

झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने मंगलवार को मनी लॉउंड्रिंग मामले में आरोपी की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई की. अदालत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई के दाैरान प्रार्थी का पक्ष सुना तथा प्रवर्तन निदेशालय (इडी) को जवाब दायर करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने मंगलवार को मनी लॉउंड्रिंग मामले में आरोपी की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई की. अदालत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई के दाैरान प्रार्थी का पक्ष सुना तथा प्रवर्तन निदेशालय (इडी) को जवाब दायर करने का निर्देश दिया. इससे पूर्व प्रार्थी की ओर से जमानत देने का आग्रह किया गया. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी मनोज कुमार ने जमानत याचिका दायर की है. वे पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश चाैधरी के आप्त सचिव थे. प्रवर्तन निदेशालय ने 12 करोड़ से ज्यादा के मनी लॉउंड्रिंग मामले में पूर्व आप्त सचिव रहे मनोज कुमार को आरोपी बनाया है. इडी की विशेष अदालत में मनोज कुमार ने पहले ही सरेंडर कर दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola