रांची : दारू के पैसे नहीं दिये, तो पत्नी की हथौड़े से ले ली जान

जानकारी के अनुसार, आरोपी सुनील एक्का पेशे से राज मिस्त्री है. जबकि उसकी पत्नी रेजा का काम करती थी. सुनील एक्का हमेशा शराब के नशे में अपनी पत्नी से लड़ता था. उसकी पत्नी काम कर घर का खर्च चलाती थी.
रांची : शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर पत्नी पूनम एक्का (25 वर्षीया) की हत्या पति सुनील एक्का ने शनिवार की रात हथौड़े से कर दी. यह मामला पंडरा ओपी क्षेत्र के बनहोरा का है. पत्नी की हत्या करने के बाद वह रात में घर में सो गया. रविवार की सुबह वह अपने पांच साल के बेटे को पालकोट स्थित पैतृक घर ले गया. शाम को वह बनहोरा स्थित किराये के घर में लौटा और ससुरालवाले को फोन कर पत्नी की हत्या कर देने की बात कही. इसके बाद वह पंडरा ओपी पहुंचा और थानेदार से कहा कि मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. इसके बाद पुलिस पति को हिरासत में लेकर घटनास्थल पर जांच करने पहुंची. तब पुलिस ने पूनम का शव कमरे में ही पाया. इसके बाद पुलिस ने कमरे की जांच कर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी बरामद कर लिया और आरोपी पति को गिरफ्तार लिया. इसके बाद पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मृतका के परिजनों का आने का इंतजार कर रही है. मृतका गुमला के सिसई की रहनेवाली थी.
जानकारी के अनुसार, आरोपी सुनील एक्का पेशे से राज मिस्त्री है. जबकि उसकी पत्नी रेजा का काम करती थी. सुनील एक्का हमेशा शराब के नशे में अपनी पत्नी से लड़ता था. उसकी पत्नी काम कर घर का खर्च चलाती थी.
Also Read: देखती ही बन रही है रांची के गिरजाघरों की खूबसूरती, जानें क्रिसमस में कहां, कब होगी प्रार्थना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










