ePaper

डायन-बिसाही में मॉब लिंचिंग: पीड़िता से रांची अस्पताल में मिले अर्जुन मुंडा व बाबूलाल मरांडी, कही ये बात

Updated at : 14 Jan 2022 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
डायन-बिसाही में मॉब लिंचिंग: पीड़िता से रांची अस्पताल में मिले अर्जुन मुंडा व बाबूलाल मरांडी, कही ये बात

Jharkhand News: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पीड़िता झरियो देवी का हाल जानने के बाद कहा कि वे एक बार फिर यह दोहरा रहे हैं कि इस तरह के जघन्य अपराध तब घटित होते हैं, जब प्रशासन निष्क्रिय रहता है. पुलिस प्रशासन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे.

विज्ञापन

Jharkhand News: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सिमडेगा में डायन-बिसाही के शक में मॉब लिंचिंग की शिकार झरियो देवी को देखने रांची के देवकमल अस्पताल पहुंचे और डॉ अनंत सिन्हा से पीड़िता का बेहतर इलाज करने का आग्रह किया. इस दौरान झरियो देवी के पुत्र वीरेंद्र से घटना के बारे में जानकारी ली. उन्होंने कहा कि इस तरह के जघन्य अपराध तब घटित होते हैं, जब प्रशासन निष्क्रिय रहता है. पुलिस प्रशासन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे. आपको बता दें कि कुड़पानी, डीपाटोली गांव में 12 जनवरी को 60 वर्षीया झरियो देवी पर डायन होने का आरोप लगाकर आग में झोंक दिया गया था. महिला की हालत गंभीर है और रांची के देवकमल अस्पताल में इलाज चल रहा है.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पीड़िता झरियो देवी का हाल जानने के बाद कहा कि वे एक बार फिर यह दोहरा रहे हैं कि इस तरह के जघन्य अपराध तब घटित होते हैं, जब प्रशासन निष्क्रिय रहता है. पुलिस प्रशासन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे. शुक्रवार को भाजपा विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक एवं रांची ग्रामीण भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाईक ने परिजन से मुलाकात की.

Also Read: झारखंड में कब से गरीबों को पेट्रोल पर प्रति लीटर 25 रुपये की मिलेगी छूट,CM हेमंत सोरेन ने दिये ये निर्देश
undefined

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 21 वीं सदी में डायन-बिसाही के नाम पर महिलाओं पर अत्याचार दुर्भाग्यपूर्ण है. 12 जनवरी की रात सिमडेगा के ठेठईटांगर के कुड़पानी में झरियो देवी पर डायन का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने पिटाई की और जलाकर मारने की कोशिश की. हालांकि इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, परंतु ऐसा लगता है कि समाज में अशिक्षा और जागरूकता की कमी के कारण अक्सर ऐसी घटनाएं घटती हैं. ऐसी कुप्रथाओं और अंधविश्वास को रोकने के लिए सरकार के साथ समाज के प्रबुद्ध लोगों को भी आगे आना चाहिए.

Also Read: डायन का डंक: झारखंड से ऐसे जड़ से खत्म होगी डायन कुप्रथा, ‘गरिमा’ से धीरे-धीरे धुल रहा ये सामाजिक कलंक

रिपोर्ट: रविकांत साहू

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola