ePaper

झारखंड में कब से गरीबों को पेट्रोल पर प्रति लीटर 25 रुपये की मिलेगी छूट,CM हेमंत सोरेन ने दिये ये निर्देश

Updated at : 14 Jan 2022 4:50 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में कब से गरीबों को पेट्रोल पर प्रति लीटर 25 रुपये की मिलेगी छूट,CM हेमंत सोरेन ने दिये ये निर्देश

Jharkhand News: सीएम ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विभाग समन्वय बनाकर जल्द एक तंत्र विकसित करें, ताकि 26 जनवरी से पात्र लोगों को पेट्रोल की खरीद पर छूट दे सकें. आपको बता दें कि हर महीने अधिकतम 10 लीटर तक की पेट्रोल खरीद पर अधिकतम 250 रुपए सब्सिडी दिये जाने की योजना है.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार द्वारा 26 जनवरी 2022 से राशन कार्डधारियों को पेट्रोल की खरीद पर प्रति लीटर 25 रुपए छूट देने की घोषणा की गयी है. इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए आज सीएम हेमंत सोरेन ने कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की. सीएम ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विभाग समन्वय बनाकर जल्द एक तंत्र विकसित करें, ताकि 26 जनवरी से पात्र लोगों को पेट्रोल की खरीद पर छूट दे सकें. आपको बता दें कि हर महीने अधिकतम 10 लीटर तक की पेट्रोल खरीद पर अधिकतम 250 रुपए सब्सिडी दिये जाने की योजना है.

राज्य सरकार का प्रयास है कि झारखंड में गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग के लोगों को पेट्रोल की बढ़ती महंगाई से राहत दी जाए. मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित सभी विभाग बेहतर समन्वय बनाकर जल्द एक तंत्र विकसित करें, जिससे हम आगामी 26 जनवरी से पात्र लोगों को पेट्रोल की खरीद पर छूट दे सकें. बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, खाद्य आपूर्ति व सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव हिमानी पांडे, परिवहन सचिव केके सोन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Also Read: Jharkhand News: गढ़वा में 2947 परिवारों को ही मनरेगा में मिला 100 दिन का रोजगार, पढ़िए इस योजना का हाल

मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से कहा कि पेट्रोल के दाम बढ़ने के कारण सबसे अधिक असर गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग के परिवारों को हुआ है. उन्होंने समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि खाद्य आपूर्ति विभाग, परिवहन विभाग तथा एनआईसी जल्द एक ऐप बनाए, जिससे लोगों को पेट्रोल की खरीद पर प्रति लीटर 25 रुपए की राशि उनके बैंक खाते में सब्सिडी के रूप में जमा हो सके. मुख्यमंत्री ने कहा कि एक गरीब परिवार को हर महीने अधिकतम 10 लीटर तक की पेट्रोल खरीद पर प्रति लीटर 25 रुपए अधिकतम 250 रुपए सब्सिडी दी जाए. मुख्यमंत्री ने इस योजना के सफल संचालन के लिए बेहतर कार्य योजना बनाते हुए ससमय इसे लागू करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बढ़ेगी और ठंड या मिलेगी जल्द राहत, किन जिलों में हैं बारिश के आसार

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola