ePaper

विधायक ने गोविंदपुर में की पदयात्रा, भाजपा को वोट देने की अपील

Updated at : 06 May 2024 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
विधायक ने गोविंदपुर में की पदयात्रा, भाजपा को वोट देने की अपील

भाजपा गोविंदपुर मंडल के चुनाव कार्यालय का उदघाटन सोमवार को विधायक कोचे मुंडा ने किया. इसके बाद उन्होंने पदयात्रा कर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए खूंटी से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में वोट करने की अपील ग्रामीणों से की.

विज्ञापन

तोरपा. भाजपा गोविंदपुर मंडल के चुनाव कार्यालय का उदघाटन सोमवार को विधायक कोचे मुंडा ने किया. इसके बाद उन्होंने पदयात्रा कर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए खूंटी से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में वोट करने की अपील ग्रामीणों से की. कोचे मुंडा ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश को आगे ले जाने का काम किया है. पूरे विश्व में देश का मान बढ़ाया है. उन्होंने कहा की भाजपा की जीत से देश का विकास होगा. विधानसभा प्रभारी अरुण चंद्र गुप्ता ने कहा कि देश नरेंद्र मोदी के हाथों में ही सुरक्षित है. आज का भारत पाकिस्तान को घर में घुसकर मारता है. उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी से है कि देश विकसित बनेगा. भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष जायसवाल ने कहा कि अबकी बार 400 पार के संकल्प के साथ भाजपा तो जीताना है. मौके पर गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष रामध्यान सिंह, विधानसभा संयोजक शशांक राय, सह संयोजक विनोद भगत, शिवशंकर मिश्रा, दिलीप मिश्रा, ब्रजेंद्र हेमरोम, बिपिन सिन्हा, लखन, उज्ज्वल मिश्रा, विनय गुप्ता, मुनी मिश्रा, प्रमेंद्र नाथ शाहदेव, सीमा देवी, संतोषी देवी, रतनी कुमारी, नीलू कुमारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola