ePaper

विधायक बंधु तिर्की ने किसानों की मदद के लिए कृषि मंत्री को लिखा पत्र

Updated at : 30 May 2020 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
विधायक बंधु तिर्की ने किसानों की मदद के लिए कृषि मंत्री को लिखा पत्र

मांडर विधायक बंधु तिर्की ने कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को पत्र लिखकर इस लॉकडाउन और खराब मौसम की वजह से किसानों की फसल को पहुंचे नुकसान की भरपाई के लिए अपील की है इस चिट्ठी में बंधु तिर्की ने लिखा है, कोविड-19 महामारी को लेकर देशव्यापी लॉक डाउन से सब्जी उत्पादक,दूध उत्पादक, मुर्गी पालक ,कृषक को काफी नुकसान पहुंचा है.

विज्ञापन

रांची : मांडर विधायक बंधु तिर्की ने कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को पत्र लिखकर इस लॉकडाउन और खराब मौसम की वजह से किसानों की फसल को पहुंचे नुकसान की भरपाई के लिए अपील की है इस चिट्ठी में बंधु तिर्की ने लिखा है, कोविड-19 महामारी को लेकर देशव्यापी लॉक डाउन से सब्जी उत्पादक,दूध उत्पादक, मुर्गी पालक ,कृषक को काफी नुकसान पहुंचा है.

अन्य राज्यों के लिए सब्जी का उठाव नहीं होने से स्थानीय बाजार में टमाटर, खीरा, नेनुआ ,कद्दू ,तरबूज, भिंडी ,बैगन, गोभी समेत कई सब्जियां 5 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहे हैं जबकि लागत ही 8 रुपये तक आता है. इसी तरह दुध की मांग कम होने के कारण इन्हें भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है.

उन्होंने आगे चिट्ठी में लिखा है, कोविड 19 की वजह से लोगों ने मांस खाना भी कम कर दिया है. जिससे मुर्गी पालकों को भी नुकसान हो रहा है. बंधु तिर्की ने सब्जी उत्पादकों को 5000 रुपये प्रति एकड़ तीन महीने तक देने की अपील की है. दुध उत्पादन से जुड़े लोगों के लिए 2000 प्रति गाय 3 महीने तक देने की अपील की है. मुर्गी पालक, मछली पालक, सूकर पालक को 5000 रुपये तीन महीने तक देने की अपील की है.

विज्ञापन
PankajKumar Pathak

लेखक के बारे में

By PankajKumar Pathak

Senior Journalist having more than 10 years of experience in print and digital journalism.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola