घर से भाग रहे नाबालिग प्रेमी युगल को परिजनों ने रास्ते में पकड़ा, काफी देर तक हुआ हंगामा
प्रेमी युगल को पकड़े जाने के बाद लोगों की लगी भीड़ | Prabhat Khabar Network
घर से भागकर साथ जाने की कोशिश कर रहे नाबालिग प्रेमी युगल को गोंदलीपोखर में परिजनों ने पकड़ लिया. इस दौरान काफी देर तक हंगामा चलता रहा और लोगों की भीड़ जुट गई.
अनगड़ा (रांची): घर से निकलकर साथ जाने की कोशिश कर रहे नाबालिग युगल की राह अचानक उस समय रुक गई, जब गोंदलीपोखर में परिजन अचानक उनके सामने पहुंच गए. यह पूरा मामला शुक्रवार (18 सितंबर) का है जब दोनों प्रेमी युगल अपने-अपने घर से निकलकर एक साथ भाग रहे थे लेकिन तभी अचानक चौधरी होटल के पास युवक की मां, फुआ और अन्य परिजनों ने उन्हें रोक लिया. इस दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा. इस बीच वहां आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ जुट गई.
युवक नाबालिग किशोरी को लेकर जा रहा था
जानकारी के अनुसार, सिकिदिरी थाना क्षेत्र के नवागढ़ की नाबालिग किशोरी को टाटीसिलवे निवासी युवक अपने साथ लेकर जा रहा था. दोनों गोंदलीपोखर पहुंचे ही थे कि युवक के परिजनों को इसकी जानकारी मिल गई. इसके बाद युवक की मां, फुआ और अन्य परिजन चौधरी होटल के समीप पहुंचे और दोनों को रोक लिया.
ये भी पढ़ें- दो दिनों से लापता व्यक्ति का कुएं में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
दोनों के अलग होने को लेकर बनी रही स्थिति
परिजनों के रोकने के बाद दोनों प्रेमी युगल एक-दूसरे से अलग होने को तैयार नहीं थे. इसे लेकर मौके पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा. देखते ही देखते आसपास के स्थानीय लोग और राहगीर भी वहां जमा हो गए. मौके पर मौजूद परिजनों और स्थानीय लोगों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया. काफी देर तक बातचीत के बाद दोनों वहां से हटे, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई. घटना को लेकर गोंदलीपोखर में काफी देर तक लोगों के बीच चर्चा होती रही.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए