सीआईटी के सुरक्षा गार्ड की छत से गिरने से मौत, पानी चेक करने के दौरान हुआ हादसा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के सीआईटी में कार्यरत एक सुरक्षा गार्ड की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई. छत पर पानी चेक करने के दौरान पैर फिसलने से वे नीचे गिर गए, जिससे उनकी जान चली गई. यह घटना कॉलेज परिसर में शोक की लहर है.

विज्ञापन

अनगड़ा (रांची): सीआईटी में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत धनपत महतो (40) की शुक्रवार को दर्दनाक हादसे में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि धनपत महतो कॉलेज बिल्डिंग की छत पर पानी चेक करने गए थे. इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गए. मृतक धनपत महतो सोनाहातू थाना क्षेत्र के निवासी थे. घटना के बाद उनके परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- घर से भाग रहे नाबालिग प्रेमी युगल को परिजनों ने रास्ते में पकड़ा, काफी देर तक हुआ हंगामा

पानी चेक करने छत पर गये थे धनपत महतो

जानकारी के अनुसार, धनपत महतो सीआईटी में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे. शुक्रवार को वह कॉलेज बिल्डिंग की छत पर पानी चेक करने गए थे. इसी दौरान छत पर उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे के तुरंत बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए स्वर्णरेखा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola