दो दिनों से लापता व्यक्ति का कुएं में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
गुमला के भरनो थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सड़क किनारे स्थित कुएं में एक लापता व्यक्ति का शव तैरता मिला. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
गुमला: भरनो थाना क्षेत्र के रायकेरा गांव में शनिवार सुबह सड़क किनारे स्थित एक कुएं में 58 वर्षीय बंधना उरांव का शव तैरता हुआ मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. इस दौरान ग्रामीणों ने घटना की सूचना भरनो पुलिस को दी.
दो दिनों से लापता था बंधना उरांव
मृतक बंधना उरांव भंडरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव का रहने वाला था. वह पिछले कुछ समय से रायकेरा गांव में अपनी बहन के घर रह रहा था. परिजनों के अनुसार, बंधना उरांव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह पिछले दो दिनों से लापता था. परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश कर रहे थे.
ये भी पढ़ें- गुमला में वज्रपात का कहर, महिला गंभीर रूप से घायल; पांच पशुओं की मौत
पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
शनिवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे स्थित कुएं में शव को तैरते हुए देखा. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही भरनो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए