तीन महीने से लापता नाबालिग ईंट भट्ठे से बरामद

Author Jitendra
Updated:
विज्ञापन
तीन महीने से लापता नाबालिग ईंट भट्ठे से बरामद

पुलिस ने पिछले तीन माह से लापता एक नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है.

विज्ञापन

अनगड़ा.

पुलिस ने पिछले तीन माह से लापता एक नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है. इसके साथ ही उसे भगा ले जाने के आरोपी प्रेमी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने डिजिटल एविडेंस के आधार पर रजरप्पा थाना क्षेत्र के कुल्लू चौक स्थित एक ईंट भट्ठे पर छापेमारी कर लापता नाबालिग को बरामद किया. आरोपी मोहित कुमार मछुआ को भी गिरफ्तार किया गया. वह सोनाहातू थाना क्षेत्र के जामुदाग का निवासी बताया जा रहा है. आरोपी मोहित व नाबालिग ने बताया कि उन दोनों ने भागकर एक मंदिर में शादी कर ली है. वे एक साथ ईंट भट्टा में काम कर रहे थे. हालांकि, लड़की के नाबालिग होने के कारण इस तथाकथित शादी को कानूनी मान्यता नहीं मिल सकती है. पुलिस ने बताया कि नाबालिग की मां ने पूर्व में अपनी बेटी के लापता होने का आवेदन थाने में दिया था. पुलिस ने आरोपी मोहित कुमार के खिलाफ ””पॉक्सो एक्ट”” के तहत मामला दर्ज किया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने नाबालिग को उसके परिजनों को सौंप दिया है.

पोक्सो एक्ट के तहत प्रेमी को जेलB

विज्ञापन
Jitendra

लेखक के बारे में

By Jitendra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola