Ranchi News : रांची स्टेशन से शराब के साथ नाबालिग गिरफ्तार

Published by :SUNIL PRASAD
Published at :16 Apr 2025 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : रांची स्टेशन से शराब के साथ नाबालिग गिरफ्तार

शराब तस्करी का भंडाफोड़

विज्ञापन

रांची. ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ रांची ने रांची रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए एक 16 वर्षीय नाबालिग को गिरफ्तार किया है. उसके पास से मिले बैग की तलाशी लेने पर नौ बोतल शराब बरामद किया गया. नाबालिग मूल रूप से नवादा जिला का रहने वाला है. उसने पूछताछ में शराब तस्करी की बात स्वीकार की है. बताया कि रांची से शराब खरीदकर बिहार अधिक कीमत पर बेचने के लिए ले जा रहा था. आरपीएफ ने आरोपी को जब्त शराब के साथ आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंप दिया है. आरपीएफ के अधिकारियों के अनुसार अभियान के क्रम में उक्त नाबालिग संदिग्ध अवस्था में फूड प्लाजा के पास खड़ा मिला. उसके बैग की तलाशी ली गयी तो नौ बोतल शराब बरामद हुआ. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola