Political news : संविधान का अपमान करने वाले मंत्री को बर्खास्त किया जाये : बाबूलाल
Updated at : 19 Apr 2025 8:44 PM (IST)
विज्ञापन

झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के विवादित बयान के खिलाफ शनिवार को भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गिरिडीह समाहरणालय के समक्ष आक्रोश प्रदर्शन किया.
विज्ञापन
संवाददाता, गिरिडीह/रांची.
झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के विवादित बयान के खिलाफ शनिवार को भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गिरिडीह समाहरणालय के समक्ष आक्रोश प्रदर्शन किया. मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय भी थे. बाबूलाल मरांडी ने हफीजुल हसन को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की. उन्होंने कहा कि मंत्री का बयान संविधान का अपमान है. श्री मरांडी ने कहा कि ऐसे मंत्री जो भारतीय संविधान की शपथ लेते हैं और वह कहते हैं कि संविधान से ऊपर उनके लिए शरीयत है, वैसे मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए, अन्यथा यही माना जायेगा कि झामुमाे और कांग्रेस भी मंत्री के बयान से सहमत हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है. श्री मरांडी ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान में सबसे ज्यादा संशोधन किया है.हेमंत सरकार में संविधान, सद्भाव व राष्ट्रवाद असुरक्षित : डॉ रवींद्र
भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार राय ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में संविधान, सद्भाव व राष्ट्रवाद असुरक्षित है. उन्होंने कहा कि झारखंड के मंत्रियों के बिगड़े बोल से जनमानस में काफी आक्रोश है. उन्होंने कहा कि मंत्री हफीजुल हसन का बयान काफी आपत्तिजनक है. मंत्री हफीजुल का यह बयान कि संविधान हाथ में और शरीयत दिल में है, से उनकी मंशा स्पष्ट होती है. इससे जनता को सावधान रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि मंत्री हफीजुल हसन की बर्खास्तगी तक भाजपा की यह लड़ाई जारी रहेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




