कांके रोड की पीएचडी कॉलोनी में खुला मेधा मिल्क बूथ
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Sep 2020 10:32 PM
कांके रोड की पीएचडी कॉलोनी में खुला मेधा मिल्क बूथ
रांची : झारखंड राज्य दुग्ध उत्पादक सहकारी महासंघ (जेएमएफ) ने मंगलवार को कांके रोड स्थित पीएचडी कॉलोनी में मेधा मिल्क बूथ खोला. उदघाटन मेधा डेयरी के प्रबंध निदेशक सुधीर कुमार सिंह ने किया.
श्री सिंह ने कहा कि मिल्क बूथ खुलने से यहां के लगभग 500 घरों के लोगों को सुविधा होगी. बूथ में दूध, दही, पनीर, पेडा, लस्सी, खीरमिक्स आदि सामान उपलब्ध होंगे. उन्होंने कहा कि मेधा डेयरी जेएमएफ की इकाई है.
यह मेधा ब्रांड के नाम से झारखंड के साथ-साथ निकटवर्ती राज्यों में भी दूध एवं दूध से बने उत्पादों की आपूर्ति करती है. मौके पर मेधा डेयरी के महाप्रबंधक पवन कुमार मारवाह, अमृतेश कुमार, रवि कुमार आदि मौजूद थे.
posted by : sameer oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










