प्रतियोगिता के पदक विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
Updated at : 27 Dec 2025 9:00 PM (IST)
विज्ञापन

सिकिदिरी फुटबॉल मैदान में आयोजित जनकल्याण समर्पण संस्थान खेल महोत्सव के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पदक जीता.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, अनगड़ा.
सिकिदिरी फुटबॉल मैदान में आयोजित जनकल्याण समर्पण संस्थान खेल महोत्सव के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पदक जीता. भाला फेंक स्पर्धा में सीनियर बालक वर्ग शनि मुंडा स्वर्ण, सूरज जायसवाल रजत, नमित करमाली कांस्य, बालिका सीनियर मोनिका कुमारी स्वर्ण, गायत्री कुमारी रजत, सोनम कुमारी कांस्य, जूनियर बालक श्रवण मुंडा स्वर्ण, अक्षय करमाली रजत, कृष्णा जायसवाल कांस्य, गोला फेंक जूनियर बालक वर्ग मनीष कुमार स्वर्ण, हिमांशु बेदिया रजत, करण बेदिया कांस्य, माइनर रुद्रनारायण करमाली स्वर्ण, आयुष मुंडा रजत, छोटू बेदिया कांस्य, 100 मीटर फर्राटा दौड़ आयुष मुंडा स्वर्ण, धर्मवीर करमाली रजत, शनि कुमार कांस्य, सब जूनियर 100 मीटर आर्यन कुमार स्वर्ण, हिमांशु बेदिया रजत, यश मुंडा कांस्य, जूनियर 100 मीटर सुदेश महतो स्वर्ण, श्रवण मुंडा रजत, निखिल करमाली ने कांस्य जीता. विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि स्वर्णरेखा जल विद्युत परियोजना के परियोजना प्रबंधक संजय कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, कार्यपालक अभियंता ओम प्रकाश गुप्ता व प्रकाश दास ने पुरस्कृत किया. अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार व संचालन कोषाध्यक्ष रमन कुमार ने किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




