डीएवी बचरा में गणितज्ञ रामानुजन की जयंती मनायी गयी

Updated:
विज्ञापन
डीएवी बचरा में गणितज्ञ रामानुजन की जयंती मनायी गयी

डीएवी पब्लिक स्कूल, बचरा में सोमवार को गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती मनायी गयी.

विज्ञापन

पिपरवार. डीएवी पब्लिक स्कूल, बचरा में सोमवार को गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती मनायी गयी. शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया. इस अवसर पर बच्चों के बीच रामानुजन की जीवनी से संबंधित भाषण व क्विज का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में श्रद्धानंद हाउस प्रथम स्थान पर रहा. प्राचार्य अभिलाषा कुमारी ने उनकी जीवनी पर चर्चा की. गणित के शिक्षक एपी द्विवेदी ने बच्चों को बताया कि रामानुजन में बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा थी. उन्होंने खुद से गणित सीखा और अपने जीवन में गणित के 3,884 प्रमेयों का संकलन किया. इनमें से अधिकांश प्रमेय सही सिद्ध किये जा चुके हैं. मौके पर काफी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Rana

लेखक के बारे में

By Jitendra Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola