रांची के अनगड़ा में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जली पानी टंकी फैक्ट्री, Video

Updated at : 20 Apr 2023 12:05 PM (IST)
विज्ञापन
रांची के अनगड़ा में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जली पानी टंकी फैक्ट्री, Video

राजधानी रांची में गुरुवार को भीषण आग की खबर से कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि रांची के अनगड़ा बेरवारी स्थित जेके पॉली पानी टंकी फैक्ट्री में अहले सुबह भीषण आग लग गयी. इसके बाद आसपास के इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया.

विज्ञापन

Fire In Ranchi: राजधानी रांची में गुरुवार को भीषण आग की खबर से कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि रांची के अनगड़ा बेरवारी स्थित जेके पॉली पानी टंकी फैक्ट्री में अहले सुबह भीषण आग लग गयी. इसके बाद आसपास के इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया. आग की लपटें इतनी ऊंची थी कि मंजर खौफनाक हो गया था. घटना की जानकारी मिलते ही अनगड़ा थानेदार फायर ब्रिगेड के साथ पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

अहले सुबह ही लगी थी आग

स्थानीय लोगों की मानें तो आग अहले सुबह ही लगी थी. जांच के क्रम में टीम आग लगने का कारण पता करने की कोशिश कर रही है. पानी टंकी फैक्ट्री लगभग पूरी तरह जलकर खाक हो गयी और इसमें संपत्ति का भारी नुकसान बताया जा रहा है.

अपडेट जारी है...

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola