33.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

Mandar ByPolls Result: शिल्पी के मांडर जीतने के बाद झारखंड कांग्रेस में महिला विधायकों की संख्या हुई पांच

गठबंधन की प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की के विजयी के साथ झारखंड विधानसभा में कांग्रेस की महिला विधायकों की संख्या पांच हो गयी है. वहीं, गठबंधन में झामुमाे की तीन महिला विधायकों के साथ कुल संख्या आठ पहुंच गयी है.

Jharkhand news: मांडर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की के विजयी के साथ झारखंड विधानसभा में पार्टी के महिला विधायकों की संख्या पांच हो गयी है. गठबंधन प्रत्याशी शिल्पी के विजयी के साथ विधानसभा में महिला विधायकों की कुल संख्या 11 हो गयी है. इसमें कांग्रेस की पांच, जेएमएम और बीजेपी की तीन-तीन महिला विधायक है. इधर, महिला कांग्रेस की बात करें, तो शिल्पी के अलावा महगामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह, बड़कागांव की अंबा प्रसाद, रामगढ़ की ममता देवी और झरिया की पूर्णिमा नीरज सिंह विधायक हैं. वहीं, झामुमो के तीन महिला विधायक हैं. इस तरह से गठबंधन में महिला विधायकों की संख्या आठ पहुंच गयी है.

23,517 वोट से जीती शिल्पी नेहा तिर्की

कांग्रेस के पूर्व विधायक बंधु तिर्की की पुत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मांडर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को 23,517 वोट से पराजित किया. इस उपचुनाव में शिल्पी को 95,062 वोट मिले, जबकि बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को 71,545 वोट मिले हैं. इस तरह से शिल्पी ने जीत के साथ पिता की जीत को बरकरार रखा है.

महगामा की दीपिका पांडेय सिंह और बड़कागांव की अंबा प्रसाद

इससे पहले वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में गोड्डा जिला अंतर्गत महगामा विधानसभा सीट से दीपिका पांडेय सिंह विधायक है. दीपिका ने बीजेपी प्रत्याशी अशोक कुमार को 12,499 वोट से पराजित किया. दीपिका को 89224 वोट मिले थे, वहीं अशोक कुमार को 76,725 वोट मिले थे. इसके अलावा हजारीबाग जिला अंतर्गत बड़कागांव विधानसभा की सीट से अंबा प्रसाद विधायक है. अंबा प्रसाद ने आजसू प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी को 31,514 वोट से हराया था. अंबा प्रसाद को 98862 वोट मिले, जबकि आजसू प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी को 67,348 मिले.

Also Read: Mandar By-Election Result: मांडर उपचुनाव जीतने के बाद बोलीं शिल्पी नेहा तिर्की, ये काम करेंगी सबसे पहले

रामगढ़ की ममता देवी ने आजसू प्रत्याशी को दी थी मात

रामगढ़ सीट से ममता देवी कांग्रेस की विधायक है. ममता देवी ने आजसू की सुनीता चौधरी को 28,718 वोट से पराजित किया. कांग्रेस की ममता देवी को 99,944 वोट मिले थे, जबकि आजसू की सुनीता चौधरी को 71,226 वोट मिला था. इसके अलावा झरिया विधानसभा सीट की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह है. पूर्णिमा ने बीजेपी की रागिनी सिंह को 12,054 से पराजित किया था. वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में पूर्णिमा को 79,786 वोट मिले थे, जबकि बीजेपी की रागिनी सिंह को 67,732 वोट मिले थे.

यहां जानें कांग्रेस की महिला विधायक
विधानसभा सीट : कांग्रेस विधायक

मांडर, रांची : शिल्पी नेहा तिर्की
महगामा, गोड्डा : दीपिका पांडेय सिंह
बड़कागांव, हजारीबाग : अंबा प्रसाद
रामगढ़ : ममता देवी
झरिया : पूर्णिमा नीरज सिंह

झारखंड विधानसभा में 11 महिला विधायक

81 विधानसभा सीट वाले झारखंड विधानसभा में 11 महिला विधायक हैं. इसमें कांग्रेस की पांच महिला विधायक के अलावा JMM की तीन महिला विधायक जामा सीट से सीता सोरेन, ईचागढ़ से सविता महतो और मनोहरपुर विधानसभा सीट से जोबा महतो विधायक है. इसके अलावा बीजेपी की तीन महिला विधायक है. इसमें कोडरमा विधानसभा सीट से नीरा यादव, निरसा सीट से अर्पणा सेनगुप्ता और छत्तरपुर सीट से पुष्पा देवी विधायक है.

Also Read: Mandar By-Election Result: मांडर विधानसभा उपचुनाव में बिटिया शिल्पी की जीत के बाद क्या बोले बंधु तिर्की

Posted By: Samir Ranjan.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें