मार्च में केवल इन महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि जाएगी, हेमंत सोरेन ने कर दिया क्लियर

Published by : Sameer Oraon Updated At : 07 Mar 2025 8:37 PM

विज्ञापन

Maiya Samman Yojana Update

Maiya Samman Yojana Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में जानकारी दी है कि लाभुकों के सत्यापन का कार्य जारी है. जिन महिलाओं का सत्यापन हो चुका है उनके खाते में यह राशि होली से पहले भेज दी जाएगी.

विज्ञापन

रांची : झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना पर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने सदन के भीतर ऐलान कर दिया कि होली से पहले दो माह की राशि का भुगतान हो जाएगा. उन्होंने कहा कि लाभुक महिलाओं के सत्यापन और सीडिंग का कार्य पूरा हो चुका है. उनके खाते में यह राशि शीघ्र भेज दी जाएगी.

40 लाख महिलाओं का हो चुका है सत्यापन : हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि विभिन्न जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अब तक 40 लाख महिलाओं का सत्यापन हो चुका है. शेष लाभुकों के सत्यापन का कार्य भी चल रहा है. जिनका सत्यापन हो चुका है उनके खाते में यह राशि होली से पहले चली जाएगी. हालांकि, महिला समाज कल्याण तथा सामाजिक सुरक्षा विभाग ने मार्च तक की राशि भी सभी जिलों को भेज दी है. ऐसे में मार्च के महीने भुगतान भी इसी माह हो सकता है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: कहां छुपा है भारत की समृद्धि का राज? जानना है तो पढ़ें और देखें राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

मंईयां सम्मान योजना सड़क किनारे हड़िया बेचने वाली महिलाओं के लिए शानदार

सीएम हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि मंईयां सम्मान योजना सड़क किनारे हड़िया बेचने वाली महिलाओं के लिए शानदार है. लेकिन सूचना मिल रही है कि कुछ महिलाएं फिर से इस काम लगी है. उन्होंने कहा कि वे इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश करेंगे. सीएम ने कहा कि हाड़िया को आदिवासी देवी-देवताओं को चढ़ाए जाने की परंपरा रही है. लेकिन इसे सड़क के किनारे बेचने की संस्कृति नहीं है. बता दें कि इससे पहले मंत्री चमरा लिंडा ने सदन में जानकारी दी थी कि मंईयां सम्मान की राशि होली से पहले लाभुक महिलाओं के खाते में भेज दी जाएगी.

झारखंड की खबरें यहां पढ़ें

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola