मंईयां योजना के 2 लाख लाभुकों ने कर दी हैं ये बड़ी गलतियां, इस वजह से नहीं आएगी राशि, अभी करा लें ठीक
Published by : Sameer Oraon Updated At : 05 Apr 2025 12:14 PM
मंईयां सम्मान योजना
Maiya Samman Yojana: मंईयां योजना के लाभुकों ने आवेदन करते समय कुछ बड़ी गलतियां की हैं, जिसके वजह से यह राशि उन्हें इस बार नहीं मिलेगी. ये गलतियां आवेदन के सत्यापन के वक्त पकड़ में आयी है.
रांची : मंईयां सम्मान योजना के 2 लाख लाभुकों की राशि होल्ड पर रख दी गयी है. क्योंकि इन लोगों ने आवेदन करते समय कुछ गलतियां कर दी हैं. महिला एवं बाल विकास विभाग ने लाभुकों को निर्देशित किया है कि वह अपने कागजात में आवश्यक सुधार जरूर कर लें. वहीं, 16 लाख महिलाएं जिन्होंने अपना खाता आधार से लिंक नहीं कराया है, उनके खाते में पैसे डालने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. जल्द ही उन लोगों के खाते में तीन माह की बकाया राशि हस्तांतरित कर दी जाएगी.
दो लाख महिलाओं का डाटा कर रहा मिस मैच इस वजह से नहीं जाएगी राशि
दरअसल अभी मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के आवेदन का सत्यापन चल रहा है. इस दौरान पाया गया कि दो लाख महिलाएं ऐसी है जिनका डाटा मिस मैच कर रहा है. यानी उन्होंने आवेदन करते समय सही जानकारियां नहीं भरी थी. वेरिफिकेशन के दौरान जो सामान्य गलतियां सामने आयी उसे हम आपको नीचे बिंदुवार तरीके से बताएंगे.
Also Read: JAC मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट की तारीख जारी, CBSE बोर्ड परीक्षा परिणाम पर भी आया बड़ा अपडेट
इन तीन वजहों से होल्ड पर रखी गयी है राशि
- बैंक खाता का सत्यापन नहीं होना
लाभुकों द्वारा राशि ट्रांसफर करने के लिए जो बैंक खाता दिया गया था, उसका सत्यापन नहीं हो पाया. यानी जिस बैंक का खाता संख्या था, आइएफसी कोड उस बैंक का नहीं था. इस कारण राशि ट्रांसफर नहीं हो पायी. - नाम में एकरूपता नहीं
सत्यापन में ऐसे लाभुक पाये गये, जिनके आधार कार्ड और राशन कार्ड के नाम में एकरूपता नहीं थी. आधार कार्ड का पता के अनुरूप राशन कार्ड का पता नहीं था. इस कारण भी राशि फिलहाल ट्रांसफर नहीं हो सकी. - स्वघोषणा पत्र पर हस्ताक्षर नहीं करना
लाभुक द्वारा जमा आवेदन के स्वघोषणा पत्र पर हस्ताक्षर ही नहीं किया गया है. इस कारण भी आवेदन का सत्यापन नहीं हो सका. इसके अलावा ऐसे लाभुक भी हैं, जिन्होंने एक से अधिक आवेदन जमा किये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










