बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव, झारखंड में 25 मई से दिखेगा असर

Updated at : 22 May 2024 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव, झारखंड में 25 मई से दिखेगा असर

उत्तर प्रदेश से एक टर्फ बांग्लादेश की ओर जा रहा है. इसका असर झारखंड में दिख रहा है. इसके असर से बुधवार को राज्य के संताल परगना वाले इलाके में भारी बारिश हुई है. इसका असर अगले एक-दो दिनों तक रहने का अनुमान है.

विज्ञापन

रांची (मुख्य संवाददाता). उत्तर प्रदेश से एक टर्फ बांग्लादेश की ओर जा रहा है. इसका असर झारखंड में दिख रहा है. इसके असर से बुधवार को राज्य के संताल परगना वाले इलाके में भारी बारिश हुई है. इसका असर अगले एक-दो दिनों तक रहने का अनुमान है. इससे राजमहल में करीब 113 मिमी बारिश हुई है. गोड्डा में भी 72 मिमी से अधिक बारिश पिछले 24 घंटे में हुई है. राज्य के अन्य स्थानों में भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है. इसी बीच एक एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बन रहा है. बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव बन गया है. यह उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है. इसका झारखंड में भी असर रहेगा. इसके असर से 25 से 27 मई तक कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. संताल परगना, कोल्हान और राजधानी के आसपास के जिलों में इसका ज्यादा असर रहेगा. मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि इससे लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलेगी. इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे भी हो सकती है. इसको लेकर अलर्ट रहने की जरूरत है. इसको लेकर मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान सुरक्षित स्थानों में ही रहें.

36 डिग्री सेसि रहा राजधानी का अधिकतम तापमान

राजधानी का अधिकतम तापमान बुधवार को 36 डिग्री सेसि रिकार्ड किया गया. गढ़वा, पलामू और सरायकेला को छोड़ सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि नीचे रहा. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान भी 38 डिग्री सेसि ही रहा. राजधानी के कांके, ओरमांझी वाले इलाकों में बधुवार को जबरदस्त बारिश हुई. इसका असर जनजीवन पर पड़ा. किसानों के खेत में लगे फसलों को भी नुकसान हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola