ePaper

भगवान जग्गन्नाथ, विग्रहों के साथ पहुंचे मुख्य मंदिर

Updated at : 06 Jul 2025 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
भगवान जग्गन्नाथ, विग्रहों के साथ पहुंचे मुख्य मंदिर

ईटा चिलदिरी और चनकोपी में घुरती रथयात्रा शांतिपूर्ण संपन्न

विज्ञापन

बेड़ो.

प्रखंड के ईंटा चिलदिरी व चनकोपी में रविवार को घुरती रथयात्रा आस्था, भक्ति व धार्मिक अनुष्ठान के साथ संपन्न हो गयी. वहीं चिलदिरी में भगवान जगन्नाथ स्वामी, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा विग्रहों को मौसीबाड़ी से रथ पर आरूढ़ कर मुख्य मंदिर में ले जाया गया. श्रद्धालुओं ने मौसीबाड़ी में भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा का दर्शन किया और विधिवत पूजा-अर्चना की. जहां ईटा चिलदिरी में पुजारी सत्यनारायण पांडेय व पंचम नारायण पांडेय और यजमान लाल इस्कैलेप नाथ शाहदेव व लाल गोकुलनाथ शाहदेव ने तीनो विग्रहों का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर महाआरती की. श्रद्धालुओं ने रथ में विग्रहों को आरूढ़ कर जगन्नाथ स्वामी के जयघोषों के साथ रथ को खींचते हुए मुख्य मंदिर पहुंचाया. घूरती रथयात्रा को सफल बनाने में लाल सुमन नाथ, लाल कमलेश, लाल संजय, लाल सेवक, लाल सत्यप्रकाश, लाल अखिलेश, लाल कमलेश, लाल मिथलेश, लाल विक्रम, बुधराम बाड़ा, शिवचरण गोप, रमेश गोप, कलिन्द्र सिंह व सतीश ने सहयोग किया.

इधर प्रखंड के चनकोपी गांव के जगन्नाथ मंदिर में पुरोहित बालमुकुंद मिश्रा, रामवृक्ष मिश्रा व कलिंदर शुक्ला ने यजमान लाल संजय नाथ शाहदेव की अगुवाई में धार्मिक अनुष्ठान किया. वहीं घुरती रथयात्रा को सफल बनाने में लाल राधेश्याम नाथ शाहदेव, सतीश शाहदेव, शशिकांत शाहदेव, सुजीत शाह देव, सच्चिदानंद शाहदेव, अरविंद शाहदेव, नवीन शाहदेव, संदीप शाहदेव, प्रिंस शाहदेव, प्रभात शाहदेव, प्रशांत शाहदेव, नवीन कुमार सिंह, सौरभ कुमार सिंह, रामवृक्ष महत़ो, गणेश वर्मा, मनमोहन महतो, लाल मोहन महतो, वीरेंद्र गोप, बैजू गोप, काशी महतो, कपिल गोप, मुस्तकीम अंसारी, मकसूद अंसारी आदि ने सहयोग किया.

ईटा चिलदिरी और चनकोपी में घुरती रथयात्रा शांतिपूर्ण संपन्न

फोटो- घूरती रथयात्रा में शामिल श्रद्धालु.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KEDAR MAHTO BERO

लेखक के बारे में

By KEDAR MAHTO BERO

KEDAR MAHTO BERO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola