नटरवरलाल के समान प्रेम की ‘लूट प्रेम लीला’ के क्या हैं मायने? बाबूलाल मरांडी ने क्यों कही ये बात?

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि छवि रंजन हर अंचल से ढाई लाख रुपये लेते थे. अंचल अधिकारी उससे ज्यादा की वसूली करके और अपना हिस्सा रखकर साहेब को चढ़ावा चढ़ाते रहे होंगे. भाजपा विधायक दल के नेता ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि 263 अंचलों से साढ़े 6 करोड़ रुपये से अधिक की हर महीने वसूली होती थी.
रांची के पूर्व उपायुक्त (डीसी) छविरंजन की गिरफ्तारी के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य सरकार पर हमलावर है. भाजपा विधायक दल के नेता और सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रविवार को छवि रंजन को झारखंड में जमीन लूट का मास्टरमाइंड करार दिया. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि आईएएस अधिकारी छवि रंजन हर अंचल से ढाई लाख रुपये की फिक्स्ड रिश्वत लेते थे. श्री मरांडी ने कहा कि राज्य में भ्रष्ट अधिकारियों और बिचौलियों का गठजोड़ है. उन्होंने कहा कि सूबे का मुखिया आदिवासी होने की दुहाई देकर खुद को पाक साफ बताने की कोशिश करता है.
श्री मरांडी ने कहा कि छवि रंजन हर अंचल से ढाई लाख रुपये लेते थे. अंचल अधिकारी उससे ज्यादा की वसूली करके और अपना हिस्सा रखकर साहेब को चढ़ावा चढ़ाते रहे होंगे. भाजपा विधायक दल के नेता ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि 263 अंचलों से साढ़े 6 करोड़ रुपये से अधिक की हर महीने वसूली होती थी. फिर बड़ी जमीनों में करोड़ों का खेल होता होगा. उन्होंने कहा कि ऐसे में कल्पना कर सकते हैं कि एक अंचल अधिकारी कैसे गरीब किसानों और रैयतों से भी रिश्वत वसूलकर अपने वरीय अधिकारी तक पहुंचाता होगा.
Also Read: जमीन घोटाला: बड़गाईं मौजा की जमीन के म्यूटेशन के लिए छवि रंजन को मिले थे 1 करोड़, ईडी ने दी ये अहम जानकारी
भाजपा नेता ने कहा कि सुदूर गांवों का त्रस्त किसान कैसे अपनी पीड़ा ऊपर तक पहुंचाये? गरीबों की शिकायतें ऊपर तक नहीं पहुंचे, इसके लिए झारखंड की सरकार ने पहले ही @BJP4Jharkhand सरकार की ओर से शुरू की गयी 181 सेवा को बंद करा दिया. अब न छोटे कर्मचारियों की कोई जवाबदेही है, न ही अफसरों की. हर स्तर से वसूली करने के लिए नीचे से ऊपर तक तगड़ा नेटवर्क बनाया गया था.
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रेम प्रकाश, पूजा सिंघल, छवि रंजन, अमित जैसे कई लोग सरकार के लिए रिकवरी एजेंट के रूप काम करते रहे. अब जब एक-एक करके इनके एजेंट पकड़े जा रहे हैं, तो सरकार की बोलती बंद है. उन्होंने कहा कि दारू घोटाला, अवैध पत्थर, बालू, कोयला खनन घोटाला, जमीन घोटाला, ट्रांसफर घोटाला, ठेका-पट्टा घोटाला हर तरीके से सरकार ने राज्य और राज्यवासियों को लूटा है.
Also Read: जमीन घोटाला: सब रजिस्ट्रार ने कर दिया था इनकार, छवि रंजन के निर्देश पर हुआ था जमीन का रजिस्ट्रेशन व म्यूटेशन
वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि इतना सब कुछ सामने आने के बाद भी राज्य का मुखिया अनजान बनने का ढोंग करता है और आदिवासी होने की दुहाई देकर खुद को पाक साफ दिखाने की कोशिश करता है. कहा कि जल्द ही इनके सिंडिकेट के मास्टरमाइंड से लेकर हर स्तर के एजेंट होटवार जेल का आनंद लेंगे. श्री मरांडी ने कहा कि ये नटरवरलाल के समान प्रेम की ‘लूट प्रेम लीला’ न जाने और कितनों को जेल पंहुचवायेगा?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




