लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू, रांची में राज्य स्तरीय ‘ईआरओ प्रशिक्षण’

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से हाल ही में कराए गए कैप( KAP) सर्वेक्षण के आंकड़ों के बारे में भी उन्हें विस्तार से जानकारी दी गई. कहा कि सभी अधिकारियों को अपने स्तर पर इसी तरह काम करना है.
झारखंड में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू हो गई है. राजधानी रांची में बुधवार (11 अक्टूबर) को राज्य स्तरीय ईआरओ प्रशिक्षण शुरू हो गया है. राजधानी रांची में मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग की ओर से राज्य के कई विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ईआरओ) को प्रशिक्षण दिया गया. शेष पदाधिकारियों को 14 अक्टूबर को प्रशिक्षित किया जाएगा. इस अवसर पर झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से आए ईआरओ को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के क्रम में विभिन्न ,पहलुओं जैसे जिला चुनाव प्रबंधन योजना, वल्नरेबिलिटी मैपिंग, स्वीप आदि के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से हाल ही में कराए गए कैप (KAP) सर्वेक्षण के आंकड़ों के बारे में भी उन्हें विस्तार से जानकारी दी गई. कहा कि सभी अधिकारियों को अपने स्तर पर इसी तरह काम करना है.
वोटर को जागरूक करने के लिए लेंगे न्यू मीडिया की मदद
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि नागरिकों के ज्ञान, दृष्टिकोण और व्यवहार के बारे में हुए सर्वे के नतीजों का मतदान प्रतिशत बढ़ाने में कैसे उपयोग करें, आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि नागरिकों में निर्वाचन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पारंपरिक संचार माध्यमों के साथ-साथ सोशल मीडिया या न्यू मीडिया जैसे इंटरनेट, सोशल मीडिया, मोबाईल टीवी आदि का भी सकारात्मक इस्तेमाल करें.
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बोले
-
निर्वाचन कार्यों में एक भी गलती माफ नहीं की जाती, इसलिए सभी अधिकारी पूरी सावधानी और जिम्मेदारी से काम करें
चुनाव प्रणाली से जुड़ी भ्रांतियों को करें दूर : सीईओ झारखंड
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि पता लगाएं कि कहीं आपके निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचन प्रणाली को लेकर नागरिकों के मन में कोई भ्रांति या अज्ञानता तो नहीं है. यदि है, तो इसे दूर करने के लिए हम सबको सम्मिलित रूप से प्रयास करना होगा. उन तक डोर टू डोर, सोशल मीडिया, माइकिंग, समाचार पत्र, पोस्टर, नुक्कड़ नाटक, एलईडी वैन आदि का उपयोग कर लोगों को जागरूक करना है. इसमें अभी से जुट जाना है.
Also Read: झारखंड लोकसभा चुनाव: सांसद PN सिंह के आगे उम्र बन रही रोड़ा, धनबाद सीट से हैं ये दावेदार
सीईओ ने आरईओ को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न जिलों से आए अनुमंडल पदाधिकारियों या ईआरओ के रूप में अधिसूचित अन्य समकक्ष और वरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. सीईओ ने इन अधिकारियों से फीडबैक भी लिया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए ईआरओ के साथ-साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अवर सचिव देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी (मुख्यालय) संजय कुमार एवं निर्वाचन विभाग के अन्य कई संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




