हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू

Updated at : 10 Apr 2024 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू

शोभायात्रा निकली

विज्ञापन

अनगड़ा. राजाडेरा पंचायत के शासनबेड़ा में नवनिर्मित श्रीश्री 1008 हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान बुधवार से शुरू हुआ. पहले दिन महिलाओं ने मंदिर परिसर से चमघाटी तक कलशयात्रा निकाली. राढ़ू नदी तट पर गंगा पूजन कर कलश में जल भर श्रद्धालुओं वापस मंदिर परिसर पहुंचे. इससे पहले मंदिर का उदघाटन भाजपा नेता जैलेंद्र कुमार, वनमाली महतो, जिप सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, मुखिया सीमा देवी, पूर्व मुखिया मोतीराम मुंडा व पंसस जानकी देवी ने संयुक्त रूप से किया. आयोजन में अध्यक्ष दुर्गा महतो, जगन्नाथ महतो, मुनेश्वर महतो, महावीर महतो, दूती महतो, मनीराम महतो, राजेश महतो, आरती देवी, अनिता देवी, प्रतिमा देवी, सुमन देवी समेत अन्य लोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola