रांची में आठवें तल्ले से गिरकर लेफ्टिनेंट कर्नल दिवाकर कुमार की मौत, जांच में जुटी पुलिस

लेफ्टिनेंट कर्नल दिवाकर कुमार (फाइल फोटो)
रांची के खेलगांव हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के आठवें तल्ले से गिरकर लेफ्टिनेंट कर्नल दिवाकर कुमार(49 वर्ष) की मौत हो गयी. हाउसिंग कॉम्प्लेक्स परिसर से मंगलवार की सुबह उनका शव बरामद किया गया.
मेसरा (रांची), कविलाश कुमार-रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र के खेलगांव हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के आठवें तल्ले से गिरकर लेफ्टिनेंट कर्नल दिवाकर कुमार(49 वर्ष) की मौत हो गयी. मंगलवार की सुबह उनका शव हाउसिंग कॉम्प्लेक्स परिसर से बरामद किया गया. वह खेलगांव हाउसिंग कांम्प्लेक्स के सेक्टर पांच, एनजीएचसी ब्लॉक 3, फ्लैट नंबर-603 में अपने परिवार के साथ रहते थे. दीपाटोली की सेना छावनी में वह कार्यरत थे. वह मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर के रहनेवाले थे. पुलिस जांच में जुटी है.
खेलगांव थाने में मामला दर्ज
लेफ्टिनेंट कर्नल दिवाकर कुमार की पत्नी सोनिका सिंह ने इस बाबत खेलगांव थाने में मामला दर्ज कराया है. थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि लेफ्टिनेंट कर्नल सोमवार की रात्रि साढ़े दस बजे अपने कमरे से निकल कर अपार्टमेंट के आठवें तल्ले पर चले गए थे. उनका परिवार भोजन कर सो गया था. सुबह कॉम्प्लेक्स के लोगों ने लेफ्टिनेंट कर्नल को मृत अवस्था में नीचे पड़ा देखा. इसकी सूचना उनके परिवारवालों को दी गयी. बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. लेफ्टिनेंट कर्नल दिवाकर कुमार के परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री है.
अपनी छत पर घंटों मोबाइल पर किया करते थे बात-खेलगांव थाना प्रभारी
खेलगांव थाना प्रभारी ने बताया कि लेफ्टिनेंट कर्नल दिवाकर कुमार अपनी छत पर जाकर घंटों मोबाइल पर बात किया करते थे. आशंका है कि सोमवार की रात छत पर जाकर बात कर रहे थे और बात करते-करते वह छत से गिर गए या फिर छत से कूद कर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने उनका मोबाइल जब्त कर लिया है. पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है.
रातभर पड़ा रहा शव
आठवें तल्ले से गिरने के बाद लेफ्टिनेंट कर्नल का शव रातभर खेलगांव हाउसिंग कॉम्प्लेक्स परिसर में पड़ा रहा. ना तो परिवारवालों को इसकी जानकारी मिली और ना ही पड़ोसियों की नजर गयी. मंगलवार की सुबह लोगों की नजर उन पर पड़ी. इसके बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी गयी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. खेलगांव थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो सकेगा.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: क्या चाहता है भारत का मुसलमान ? क्यों शिक्षा के क्षेत्र में वह अब भी है सबसे निचले पायदान पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




