ePaper

Political news: यूरिया की कालाबाजारी करते पकड़े गये, तो लाइसेंस होगा रद्द : कृषि मंत्री

Updated at : 21 Aug 2025 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
Political news: यूरिया की कालाबाजारी करते पकड़े गये, तो लाइसेंस होगा रद्द : कृषि मंत्री

जनता दरबार में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री नेलोगों की समस्याएं सुनीं. अतिरिक्त यूरिया के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री को लिखा गया पत्र.

विज्ञापन

रांची.

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित जनता दरबार में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने विभिन्न जिलों से आये लोगों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने यूरिया की कालाबाजारी के मामले में साफ कहा कि जो भी ऐसा कर रहे हैं, वे सुधर जायें. कालाबाजारी को लेकर लगातार छापेमारी होगी. ऐसा करते पकड़े गये, तो लाइसेंस रद्द होगा. सरकार की पूरी निगाह है. पलामू में कालाबाजारी की शिकायत पर चार दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया गया है. वहीं, किसानों की समस्याओं को देखते हुए अतिरिक्त यूरिया की आपूर्ति के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री को पत्र लिखा गया है.

यूरिया की समस्याओं को लेकर होलसेलरों के साथ बैठक आज

कृषि मंत्री ने कहा कि यूरिया की समस्याओं को लेकर होलसेलरों के साथ शुक्रवार को बैठक होगी. इसके लिए विभागीय सचिव और निदेशक को निर्देश दिया गया है. इस मौके पर उन्होंने विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं को लेकर सरकार किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी. लोकतंत्र में सारी व्यवस्था जनता को सुलभ सुविधा समय पर उपलब्ध कराने के लिए होती है.

1.32 लाख रुपये आया बिजली बिल

हिंदपीढ़ी निवासी मो शमीम जलील 1,32,000 रुपये का बिजली बिल आने पर परेशान दिखे. उन्होंने जनता दरबार में ध्यान आकृष्ट कराया, तो मंत्री ने मामले में संबंधित अधिकारी से बात कर इसमें सुधार करने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि अधिक बिजली बिल के अन्य मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर सुधार करें.

74 लोगों ने रखीं समस्याएं

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि जनता दरबार में कुल 74 लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं. इनमें प्रमुख रूप से पेंशन, अधिक बिजली बिल, तालाब जीर्णोद्धार, यूरिया कालाबाजारी, जल संकट, मंईयां सम्मान योजना, जाति-आय प्रमाण पत्र व गंभीर बीमारी से जुड़े मामले आये. कृषि मंत्री ने निर्देश दिया कि ऐसी व्यवस्था बनायें कि लोगों को कार्यालय का चक्कर न काटना पड़े. जनता दरबार में लाल झड़ी देवी, संतोष जायसवाल, जोशना एक्का, नवीन कुमार सिंह, रालहो कुजूर, भोला दास, शबनम परवीन, शिवाशीष कुमार, अजय मंडल, लकी कुमारी, हेमलाल तुरी, ममता तिर्की, ओमप्रकाश गोप, राम भंजन सिंह मुंडा, मुन्ना नायक, पंकज महतो, अनिल दास, प्रिय रंजन सिंह, फिरोज अंसारी, राजेश चौधरी, जय किशोर ठाकुर आदि समस्या लेकर पहुंचे थे. जनता दरबार में कांग्रेस पार्टी की ओर से अभिलाष साहू, राजन वर्मा, निरंजन पासवान, राकेश किरण महतो, नरेंद्र लाल गोपी, राजीव चौधरी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By RAJIV KUMAR

RAJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola