Ranchi news .मांडर कॉलेज में गणित के व्याख्याता उदय कुमार को हुआ भुगतान, याचिका निष्पादित
Published by :DEEPESH KUMAR
Published at :29 Jul 2025 7:29 PM (IST)
विज्ञापन

कोर्ट ने कहा था आदेश का अनुपालन नहीं होने पर उच्च शिक्षा निदेशक व रांची विवि के कुलसचिव सशरीर हाजिर रहेंगे
विज्ञापन
: कोर्ट ने कहा था आदेश का अनुपालन नहीं होने पर उच्च शिक्षा निदेशक व रांची विवि के कुलसचिव सशरीर हाजिर रहेंगे
रांची. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने मांडर कॉलेज में गणित के व्याख्याता के पंचम व षष्टम वेतनमान की राशि के भुगतान को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की. सुनवाई के दाैरान प्रार्थी की ओर से राशि भुगतान हो जाने की जानकारी देने के बाद अदालत ने याचिका को निष्पादित कर दिया. इससे पहले प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता श्रेष्ठ गौतम ने अदालत को बताया कि सरकार ने पंचम व षष्टम वेतनमान की राशि का भुगतान प्रार्थी को कर दिया है, इसलिए अब याचिका पर सुनवाई की जरूरत नहीं रह गयी है. पिछली सुनवाई में अदालत ने कहा था कि 28 जुलाई तक आदेश के आलोक में प्रार्थी को राशि का भुगतान नहीं होता है, तो अगले दिन सुनवाई के दाैरान उच्च शिक्षा निदेशक व रांची विश्वविद्यालय के कुलसचिव सशरीर हाजिर रहेंगे. पूर्व में अदालत ने अवमानना याचिका को राज्य सरकार के आश्वासन के बाद ड्रॉप कर दिया था. सरकार ने प्रार्थी को 10 दिनों के भीतर राशि भुगतान करने की बात कही थी, लेकिन राशि का भुगतान नहीं होने पर प्रार्थी ने पुन: याचिका दायर की. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी मांडर कॉलेज में गणित विभाग में व्याख्याता के पद पर कार्यरत उदय कुमार ने याचिका दायर की थी. प्रार्थी को पंचम एवं षष्टम वेतनमान की राशि का भुगतान अदालत के आदेश के बाद नहीं किया गया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




