Learning Licence News Update : आवेदकों की सुविधा के लिए लर्निंग व स्थायी लाइसेंस टेस्ट का स्लॉट बढ़ा, जानें अब कितनी होगी लर्निंग टेस्ट स्लॉट की संख्या

लर्निंग और स्थायी लाइसेंस बनवानेवाले आवेदकों के लिए अच्छी खबर है़ जिला परिवहन कार्यालय ने आवेदकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए टेस्ट स्लॉट की संख्या बढ़ा दी है़ लर्निंग लाइसेंस टेस्ट के लिए स्लॉट की संख्या हर दिन 150 से बढ़ा कर 200 कर दी गयी है़
learning licence status in jharkhand, driving licence latest news jharkhand रांची : लर्निंग और स्थायी लाइसेंस बनवानेवाले आवेदकों के लिए अच्छी खबर है़ जिला परिवहन कार्यालय ने आवेदकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए टेस्ट स्लॉट की संख्या बढ़ा दी है़ लर्निंग लाइसेंस टेस्ट के लिए स्लॉट की संख्या हर दिन 150 से बढ़ा कर 200 कर दी गयी है़,
जबकि, स्थायी लाइसेंस के लिए स्लॉट की संख्या 200 से बढ़ा कर 300 कर दी गयी है़. लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदकों से कंप्यूटर टेस्ट और स्थायी लाइसेंस के लिए मोरहाबादी मैदान में आवेदक से वाहन का टेस्ट लिया जाता है़
लर्निंग लाइसेंस टेस्ट के लिए एक माह तक स्लॉट खाली नहीं है़ टेस्ट के दौरान कंप्यूटर में आवेदकों से ट्रैफिक से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं. वहीं माेरहाबादी मैदान में आवेदकों से वाहन चला कर टेस्ट लिया जाता है़ पास होने पर ही स्थायी लाइसेंस जारी किया जाता है़
लाइसेंस के लिए आवेदकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्लॉट की संख्या बढ़ायी गयी है़ इससे आवेदकों को लाभ होगा.
प्रवीण कुमार प्रकाश, डीटीओ, रांची
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




