ePaper

सिल्ली-मुरी में लक्ष्मी पूजा आयोजित

Updated at : 06 Oct 2025 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
सिल्ली-मुरी में लक्ष्मी पूजा आयोजित

धन वैभव की देवी लक्ष्मी की पूजा अर्चना हर्षोल्लास से मनायी गयी.

विज्ञापन

सिल्ली. सिल्ली मुरी आसपास एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को शरद पूर्णिमा के अवसर पर धन वैभव की देवी लक्ष्मी की पूजा अर्चना हर्षोल्लास से मनायी गयी. क्षेत्र के सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति राधिका मैदान आदि दुर्गा मंदिर, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति महावीर चौक लुपुंग समेत आसपास के सभी दुर्गा पूजा पंडालों में देवी लक्ष्मी की पूजा की गयी. श्रद्धालुओं ने अपने अपने घरों में पूजा का आयोजन किया गया. बंग समुदाय के लोगों में पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखा गया. पूजा पंडालों में लक्ष्मी पूजन के दौरान देवी को भोग के रूप में खीर चढ़ाया गया. श्रद्धालुओं के बीच खीर प्रसाद का वितरण किया गया. मान्यता है कि धन-धान्य सुख-समृद्धि के लिए आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHNU GIRI

लेखक के बारे में

By VISHNU GIRI

VISHNU GIRI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola