जेहलीटाड में भूधंसान से बना गोफ, ग्रामीण भयभीत

Updated:
विज्ञापन
जेहलीटाड में भूधंसान से बना गोफ, ग्रामीण भयभीत

खलारी विश्रामपुर पंचायत के जेहली टाड में भूधंसान हुआ.

विज्ञापन

खलारी. खलारी विश्रामपुर पंचायत के जेहली टाड में भूधंसान हुआ. केडीएच खदान के निकट जेहलीटॉड स्थित शरथु गंझु के घर के समीप भु धंसान हुआ है. लगभग दो फीट गोफ बन गया था. वही तीन चार फीट चौड़ाई तक भूमि धंस गयी थी. ग्रामीणो ने बताया कि शनिवार को हुई लगातार बारिश के कारण घर के नजदीक गोफ बन गया था और गोफ के अंदर से गैस निकल रहा था. जिसके बाद शनिवार को ही केडीएच परियोजना प्रबंधन को इसकी जानकारी दी गयी थी. वही मोर्चा के द्वारा प्रबंधन को जानकारी दी गयी. रविवार को गोफ और कुछ बड़ा हो गया था. जिसके बाद ग्रामीण भयभीत हो गये. रविवार को केडीएच खान प्रबंधक राघवेंद्र गांधी तथा रैयत विस्थापित मोर्चा के केडीएच शाखा सचिव प्रभाकर गंझु, किसुन गंझू, दामोदर गंझू, चंद्रदीप गंझु एव ग्रामीण भी गोफ वाले जगह पर निरीक्षण किया. प्रबंधन के द्वारा रविवार को व्हील डोजर के माध्यम से गोफ बने गढ्ढे को बंद किया गया. ग्रामीणो ने कहा कि पूर्व में इस क्षेत्र में भूमिगत खदान चल चुका है, जिसके कारण बरसात में हर वर्ष भू धंसान होता रहता है. ग्रामीणो ने खान प्रबंधक को खदान के नजदीक घरों के समीप हो रहे भू धंसान को देखते हुए इस पर गंभीरता से पहल करने का आग्रह किया. प्रबंधन से कहा कि जिस तरह से बार-बार भू धंसान हो रहा है, आनेवाले दिनों में और भी स्थिति भयावह हो सकता है. इसलिए प्रबंधन इस पर ध्यान दे और जल्द से जल्द लोगों का विस्थापन कराये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dinesh Pandey

लेखक के बारे में

By Dinesh Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola