रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन समेत इन दो व्यापारियों को ईडी का नोटिस, जानें कब कौन होंगे हाजिर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Apr 2023 6:37 AM
छापामारी के बाद 24 अप्रैल को पूछताछ के बाद छवि रंजन को छोड़ दिया गया था और एक मई को अपनी संपत्ति के दस्तावेज के साथ हाजिर होने का निर्देश दिया गया था.
ईडी ने जमीन घोटाले में रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन समेत तीन को नोटिस जारी किया है. पूछताछ के लिए जिन्हें समन भेजा गया है. इनमें व्यापारी विष्णु अग्रवाल और वैभवमणि त्रिपाठी का नाम भी शामिल है. ईडी ने राची के सब रजिस्ट्रार वैभवमणि त्रिपाठी को एक मई को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया है. रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन को चार मई को हाजिर होने को कहा गया है.
छापामारी के बाद 24 अप्रैल को पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था और एक मई को अपनी संपत्ति के दस्तावेज के साथ हाजिर होने का निर्देश दिया गया था. इडी ने छवि रंजन के अनुरोध पर उन्हें एक मई के बदले अब चार मई को हाजिर होने का निर्देश दिया है. ईडी ने व्यापारी विष्णु अग्रवाल को समन भेज कर आठ मई को पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया है.
Also Read: आयकर विभाग का अनुमान, झारखंड में सालाना 12 हजार करोड़ से अधिक की होती है टैक्स चोरी
पहले उन्हें 28 अप्रैल को हाजिर होने के लिए समन भेजा गया था. हालांकि विष्णु अग्रवाल ने बीमार होने की बात कह इडी से बाद में हाजिर होने के लिए समय मांग लिया था. इडी ने उन्हें अब आठ मई को हाजिर होने का निर्देश दिया है. इन सभी लोगों से जमीन की खरीद-बिक्री मामले में पूछताछ होनी है. पूर्व उपायुक्त छवि रंजन अब तक की जांच में संलिप्त पाये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










