जमीन घोटाला: रांची के सबरजिस्ट्रार वैभवमणि से आज व त्रिदीप मिश्रा से ईडी की पूछताछ कल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 May 2023 12:26 AM

विज्ञापन

दस्तावेज में जालसाजी कर जमीन खरीद-बिक्री के मामले में रांची के सब रजिस्ट्रार वैभवमणि त्रिपाठी से एक मई को पूछताछ होगी. सेना के कब्जेवाली जमीन और चेशायर होम रोड की जमीन के मूल दस्तावेज में कोलकाता में की गयी जालसाजी को लेकर त्रिदीप मिश्रा को पूछताछ के लिए समन जारी किया जा चुका है.

विज्ञापन

रांची: दस्तावेज में जालसाजी कर जमीन खरीद-बिक्री के मामले में रांची के सब रजिस्ट्रार वैभवमणि त्रिपाठी से एक मई को पूछताछ होगी, वहीं कोलकाता के एडिशनल रजिस्ट्रार त्रिदीप मिश्रा से दो मई को ईडी पूछताछ करेगी. प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) ने इन अधिकारियों को पूछताछ के लिए रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया है.

सेना के कब्जेवाली जमीन और चेशायर होम रोड की जमीन के मूल दस्तावेज में कोलकाता में की गयी जालसाजी को लेकर त्रिदीप मिश्रा को पूछताछ के लिए समन जारी किया जा चुका है. ईडी ने जांच में पाया था कि दोनों ही जमीन की खरीद बिक्री फर्जी दस्तावेज के माध्यम से की गयी. इसके लिए कोलकाता रजिस्ट्री कार्यालय में रखे गये दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ की गयी थी. फर्जी मालिकाना हक बनाया गया. इसी फर्जी मालिकाना हक से संबंधित दस्तावेज के आधार पर दोनों जमीन की बिक्री की गयी.

सेना के कब्जेवाली जमीन जगत बंधु टी स्टेट और चेशायर होम रोड की जमीन व्यापारी विष्णु अग्रवाल ने खरीदी है. जगत बंधु टी स्टेट का संबंध व्यापारी अमित अग्रवाल से है. चेशायर होम रोड की जमीन की खरीद बिक्री मामले में प्रेम प्रकाश की संलिप्तता पायी गयी है. विष्णु अग्रवाल द्वारा जमीन के बदले किये गये भुगतान में से पुनित भार्गव ने प्रेम प्रकाश की कंपनियों के खाते में 1.50 करोड़ रुपये ट्रांसफर किया है. वैभवमणि से रांची स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में रखे गये दस्तावेज के सिलसिले में पूछताछ की जानी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola