रिम्स के केली बंगला में लालू प्रसाद के शिफ्टिंग की तैयारी

रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती चारा घोटाला के सजायाफ्ता लालू प्रसाद को केली बंगला (निदेशक आवास) में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है.
रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती चारा घोटाला के सजायाफ्ता लालू प्रसाद को केली बंगला (निदेशक आवास) में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है. इलाज कर रहे डॉक्टरों ने रिम्स प्रबंधन को पत्र लिख कर बताया है कि लालू प्रसाद बीपी, शुगर, हार्ट व किडनी सहित कई गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, इसलिए उनको कोराेना संक्रमितों से दूर रखना जरूरी है.
केली बंगला उनके लिए उपयुक्त स्थान है. डॉक्टरों के प्रस्ताव को रिम्स प्रबंधन ने जेल प्रशासन व जिला पुलिस के पास भेजा है. रिम्स प्रबंधन का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से जेल प्रशासन को फैसला लेना है.
लालू प्रसाद के लिए सबसे सुरक्षित स्थान केली बंगला है. वहां वह टहल भी सकते हैं. पुलिस प्रशासन को फैसला लेना है. अनुमति मिलने पर उनको शिफ्ट किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




