सिल्ली में क्षत्रिय महासभा की बैठक

Updated at : 30 Mar 2026 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
सिल्ली में क्षत्रिय महासभा की बैठक

सिल्ली राजबाड़ी परिसर में राजा पुष्पेन्द्र नाथ सिंह देव की अध्यक्षता में क्षत्रिय महासभा सिल्ली की बैठक हुई.

विज्ञापन

सिल्ली. सिल्ली राजबाड़ी परिसर में राजा पुष्पेन्द्र नाथ सिंह देव की अध्यक्षता में क्षत्रिय महासभा सिल्ली की बैठक हुई. इसमें सर्वसम्मति से आगामी 23 अप्रैल को राजबाड़ी परिसर में शाम 5:00 बजे वीर कुंवर सिंह जयंती समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया. समारोह के सफल आयोजन के लिए एक प्रबंध समिति का चयन किया गया, जिसमें गौरी नाथ सिंह, भरत देव साय, उमेश सिंह, नित्यानंद सिंह एवं विंध्याचल प्रसाद राय शामिल किये गये. निधि संग्रह समिति में संजीत सिंहदेव, बिनोद सिंह, कृष्णा सिंह एवं सुभाष सिंह का चयन किया गया. राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंहदेव ने सभी सदस्यों समन्वय बनाकर को सहयोग के साथ कार्य करने का आग्रह किया. सभी ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया. इस मौके पर भुतुन सिंह, देवकांत सिंहदेव, विनोद कुमार सिंह, रमेशचंद्र सिंह, रामजनम सिंह, कुंदन सिंह, संतोष राय, उदय राय, कालीचरण सिंह, सपन कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
VISHNU GIRI

लेखक के बारे में

By VISHNU GIRI

VISHNU GIRI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola