Ranchi News : कोतवाली पुलिस पहुंची लातेहार, लूट का ट्रक बरामद, दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : कोतवाली पुलिस पहुंची लातेहार, लूट का ट्रक बरामद, दो गिरफ्तार

लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र से मिला ट्रक, दोनों आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, रांची. कोतवाली थाना की पुलिस ने लूटे गये 407 ट्रक को लातेहार जिला के मनिका थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. जेल जानेवालों में बिहार के कटिहार जिला स्थित ग्राम मनिहारी का रहने वाल�� विशाल पंडित (26 वर्ष) और पलामू जिला के ग्राम नावा का रहनेवाला चंदन कुमार तिवारी (25 वर्ष) शामिल हैं. यह जानकारी कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने दी. इन्होंने बताया कि ट्रक लूटपाट की घटना को लेकर न्यू मधुकम रोड नंबर पांच निवासी सुनील कुमार यादव की शिकायत पर आठ मई को कोतवाली थाना में केस दर्ज हुआ था. इन्होंने पुलिस को बताया कि किशोरगंज में छह मई को दो अपराधी गाड़ी रुकवाने के बाद ट्रक में सवार हो गये और ट्रक लूटकर भाग निकले. कोतवाली डीएसपी के अनुसार अनुसंधान के क्रम में पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने एक स्थानीय युवक को भी हल्ला करने की संभावना को देखकर गाड़ी में जबरन बैठा लिया था. बाद में उसे आरोपियों ने रातू रोड में उतार दिया. केस के अनुसंधान के दौरान सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य माध्यम से ट्रक को ट्रैक कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी. दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है. विशाल पंडित पर अपहरण के आरोप में एक मामला वर्ष 2019 में सुखदेवनगर थाना में दर्ज हुआ था. वहीं चंदन तिवारी के खिलाफ आर्म्स एक्ट, चोरी सहित अन्य आरोप में कुल छह केस दर्ज हैं. इसमें तीन केस सुखदेवनगर थाना में और एक केस कोतवाली थाना में पहले से दर्ज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shrawan Kumar

लेखक के बारे में

By Shrawan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola