Ranchi News : हेहल में शादी की नीयत से युवती का अपहरण, केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : हेहल में शादी की नीयत से युवती का अपहरण, केस दर्ज

युवती की मां ने पंडरा ओपी में दर्ज करायी प्राथमिकी

विज्ञापन

रांची. पंडरा ओपी क्षेत्र के हेहल निवासी 20 वर्षीय युवती का शादी की नीयत से अपहरण करने का मामला सामने आया है. मामले में युवती की मां की शिकायत पर पंडरा ओपी की पुलिस ने केस दर्ज किया है. दर्ज केस में युवक पीयूष तिग्गा और उसकी मां गुड्डी देवी को आरोपी बनाया गया है. युवती की मां के अनुसार उनकी बेटी पांच फरवरी 2025 को अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र लेकर घर से बिना किसी को कुछ बताये निकल गयी थी. इसके बाद उसकी लगातार तलाश की जा रही थी. खोजबीन के क्रम में युवती की मां को पता चला कि उनकी बेटी को पीयूष तिग्गा भगाकर ले गया है. युवती की मां के अनुसार इससे पूर्व भी आरोपी युवक उनकी बेटी को बहला- फुसलाकर ले गया है. लेकिन तब युवती घर आ गयी थी. शिकायतकर्ता महिला ने अपनी बेटी के साथ अनहोनी की आशंका भी जाहिर की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shrawan Kumar

लेखक के बारे में

By Shrawan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola