लापुंग के लतरातू डैम के पास से अपह्रत व्यक्ति बरामद
Author Kalicharan sahu
Updated:
विज्ञापन

अपह्रत पचू मांझी को खूंटी जिला क्षेत्र व लापुंग थाना क्षेत्र के सीमांत क्षेत्र में स्थित लतरातू डैम के पास स्थित पुल के पास से 16 मार्च को सकुशल बरामद कर लिया.
विज्ञापन
बुढ़मू.
पुलिस ने कोटारी ईंट भट्ठा से अपह्रत पचू मांझी को खूंटी जिला क्षेत्र व लापुंग थाना क्षेत्र के सीमांत क्षेत्र में स्थित लतरातू डैम के पास स्थित पुल के पास से 16 मार्च को सकुशल बरामद कर लिया. कांड में शामिल अपहरण करने के आरोपी सोमरा उरांव उर्फ गंदरा उरांव, ग्राम कोयनरा, थाना लापुंग, जिला रांची को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी के अनुसार सात मार्च की रात में पचू मांझी का अपहरण बुढ़मू थाना क्षेत्र के कोटारी ईंट भट्ठा से किया गया था. प्राथमिकी के बाद डीएसपी रामनारायण चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर छापामारी कर तकनीकी जानकारी और गुप्त सूचना के आधार पर लापुंग थाना क्षेत्र के सीमांत क्षेत्र से पचू को सकुशल बरामद किया. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कांड में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










