ePaper

PHOTOS: खिजरी में वोट बहिष्कार, 1 घंटे में पड़े 13 वोट, बीडीओ-थाना प्रभारी ने घर-घर जाकर वोटर को मनाया

Updated at : 20 Nov 2024 12:58 PM (IST)
विज्ञापन
khijri vidhan sabha sirka medhetungri booth

सुनसान पड़ा खिजरी विधानसभा क्षेत्र का मेढ़ेटुंगरी मतदान केंद्र. फोटो : प्रभात खबर

Khijri Vidhan Sabha Vote Bycott: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में खिजरी विधानसभा के एक बूथ पर लोगों ने वोट का बहिष्कार कर दिया. 1 घंटे में 13 वोट ही पड़े.

विज्ञापन

Khijri Vidhan Sabha Vote Bycott|राहे (रांची), जितेंद्र कुमार : झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के दिन अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित खिजरी विधानसभा के एक बूथ पर लोगों ने वोट का बहिष्कार कर दिया. राजधानी रांची के अनगड़ा में सिरका मेढ़ेटुंगरी के बूथ पर सुबह 7 से 8 बजे के बीच महज 13 लोगों ने वोट किया. इसके बाद 8 बजे से 9 बजे तक कोई मतदाता मतदान केंद्र नहीं पहुंचा.

बूथ पर पहुंचे बीडीओ और थाना प्रभारी

सूचना मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) जयपाल सोय और थाना प्रभारी हीरालाल साह उस बूथ पर पहुंचे. बूथ को खाली देख, दोनों पदाधिकारी गांव में गए. घर-घर जाकर लोगों को समझाना शुरू किया. लोग मानने को तैयार नहीं हुए. अधिकारियों को देखते ही सिरका मेढ़ेटुंगरी के ग्रामीण ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के नारे लगाने शुरू कर दिए.

खाली पड़े बूथ के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी. फोटो : प्रभात खबर

ग्रामीणों को मनाने पहुंचे बीडीओ और थाना प्रभारी

बीडीओ और थाना प्रभारी ग्रामीणों को मनाने में जुटे रहे. ग्रामीण भी अपनी मांग पर अड़े रहे. ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने पहले ही चुनाव बहिष्कार की घोषणा कर रखी थी. न किसी राजनीतिक दल ने उसका संज्ञान लिया, न ही प्रशासनिक पदाधिकारियों ने. उनके गांव की सड़क जर्जर हो चुकी है, उसे बनवाया भी नहीं गया. इसलिए वे विधानसभा चुनाव में मतदान नहीं करेंगे.

समझाने के बाद ग्रामीणों ने शुरू किया मतदान

बीडीओ और थाना प्रभारी ने उन्हें समझाया कि लोकतंत्र में किसी भी समस्या का समाधान सरकार के जरिए ही होगा. इसके लिए मतदान करना जरूरी है. इसके बाद धीरे-धीरे लोगों ने मतदान करने के लिए बूथ पर जाना शुरू किया. इक्का-दुक्का मतदाता बूथ पर जा रहे हैं और मतदान करके लौट रहे हैं.

अधिकारियों और मुखिया के समझाने के बाद कुछ मतदाता पहुंचे वोट डालने. फोटो : प्रभात खबर

2009 में आखिरी बार गांव में बनी थी सड़क

ग्रामीणों ने बताया कि उनका गांव खिजरी विधानसभा (एसटी) क्षेत्र में आता है. इस गांव की सड़क वर्ष 2009 में सुदेश कुमार महतो ने बनवाई थी. अब यह सड़क जर्जर हो चुकी है. 25 अगस्त को ही मुखिया रोशन लाल मुंडा की अध्यक्षता में बैठक हुई थी, जिसमें वोट बहिष्कार का निर्णय लिया गया था. प्रशासन को इसकी जानकरी दे दी गई थी.

महेशपुर से सुनुवाबेड़ा जाने वाली इसी जर्जर सड़क की वजह से मेढ़ेटुंगरी में बूथ संख्या 130 पर मतदाताओं ने किया था वोट बहिष्कार का फैसला. फोटो : प्रभात खबर

अधिकारियों के साथ मुखिया ने भी लोगों को समझाया

ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए बीडीओ और थाना प्रभारी के साथ मुखिया रोशन लाल मुंडा भी मतदाताओं को मनाने के लिए पहुंचे. बीडीओ ने आश्वासन दिया कि आप वोट करें, चुनाव खत्म होने के बाद आपकी समस्या का समाधान किया जाएगा. गांव की सड़क बनवाई जाएगी. तब जाकर लोगों ने मतदान शुरू किया. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक इक्का-दुक्का वोटर ही बूथ पर आ रहे थे.

Also Read

Jharkhand Chunav: गांडेय में वोटिंग के बीच गिरिडीह में क्या बोलीं कल्पना सोरेन, देखें Video

बाघमारा में उम्मीदवार की पर्ची जलाई, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थकों में झड़प

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola