Train News Today: खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस 26 फरवरी को रद्द, रांची-हावड़ा एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

रांची रेल मंडल से चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी. बताया गया है कि ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 26 फरवरी 2023 को रद्द रहेगी. आद्रा से खड़गपुर के बीच ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा. ट्रेन का आद्रा से हटिया के बीच 18035 आद्रा-हटिया पैसेंजर स्पेशल ट्रेन के रूप में परिचालन होगा.
झारखंड की राजधानी रांची के हटिया स्टेशन से पश्चिम बंगाल के खड़गपुर के बीच चलने वाली खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन को 26 फरवरी 2023 को रद्द कर दिया गया है. साथ ही रांची-हावड़ा एक्सप्रेस का मार्ग भी बदल दिया गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के जनसंपर्क विभाग की ओर से यह जानकारी दी गयी है.
जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के आद्रा मंडल के बांकुड़ा एवं जंगलमहल भादुतला स्टेशन पर ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जायेगा. इसलिए रांची रेल मंडल से चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी. बताया गया है कि ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 26 फरवरी 2023 को रद्द रहेगी.
ट्रेन संख्या 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन 26 फरवरी 2023 का आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन होगा. आद्रा से खड़गपुर के बीच ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा. इस ट्रेन का आद्रा आगमन के पश्चात आद्रा से हटिया के बीच ट्रेन संख्या 18035 आद्रा-हटिया पैसेंजर स्पेशल ट्रेन के रूप में परिचालन होगा.
Also Read: महा रेल रोको आंदोलन से हावड़ा-मुंबई रूट पर ट्रेन सेवा ठप, संबलपुर-वाराणसी एक्स रद्द, ट्रेनें जहां-तहां रुकीं
ट्रेन संख्या 18628 रांची-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 26 फरवरी 2023 को अपने निर्धारित मार्ग कोटशिला, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, महुदा, भोजुडीह, आद्रा, मेदिनीपुर, खड़गपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कोटशिला, पुरुलिया, चांडिल, टाटानगर, खड़गपुर होकर चलेगी.
-
18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 26 फरवरी 2023 को रद्द.
ट्रेन का आंशिक समापन
-
18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन का 26 फरवरी को आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन होगा. आद्रा से खड़गपुर के बीच ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा. आद्रा आगमन के बाद यह ट्रेन आद्रा से हटिया के बीच ट्रेन संख्या 18035 आद्रा-हटिया पैसेंजर स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेगी.
ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी
-
18628 रांची-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन 26 फरवरी को कोटशिला, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, महुदा, भोजुडीह, आद्रा, मेदिनीपुर, खड़गपुर मार्ग से नहीं चलेगी. यह ट्रेन कोटशिला, पुरुलिया, चांडिल, टाटानगर, खड़गपुर के रास्ते जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




