ePaper

पिपरवार में कायस्थों ने की भगवान चित्रगुप्त की पूजा

Updated at : 23 Oct 2025 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
पिपरवार में कायस्थों ने की भगवान चित्रगुप्त की पूजा

पिपरवार ऑफिसर्स क्लब, बचरा में चित्रांश परिवार द्वारा गुरुवार को भगवान चित्रगुप्त की सामूहिक पूजा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

पिपरवार. पिपरवार ऑफिसर्स क्लब, बचरा में चित्रांश परिवार द्वारा गुरुवार को भगवान चित्रगुप्त की सामूहिक पूजा का आयोजन किया गया. कायस्थों द्वारा भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित की गयी. इस अवसर पर कायस्थों ने भगवान चित्रगुप्त के समक्ष अपना वर्ष भर के आय का लेखा अर्पित किया और कलम-दवात की पूजा की. पूजा उपरांत श्रद्धालुओं के बीच सोमरस प्रसाद का वितरण किया गया. बाद में सामूहिक भोज का आयोजन हुआ. जिसमें कोयलांचल के तमाम कायस्थ सपरिवार शामिल हुए. मान्यता है कि भगवान चित्रगुप्त समस्त जीवों का कर्मों का हिसाब रखते हैं. वे जीवन और मृत्यु का भी हिसाब रखते हैं. उनकी पूजा करने से विद्या, बुद्धि, साहस और लेखन का आशीर्वाद प्राप्त होता है. व्यापार में तमाम तरह की बाधाएं खत्म होती है. पुरोहित विकास पाठक ने पूजा संपन्न कराया. मौके पर संगीत कुमार, एसके सिन्हा, सागर श्रीवास्तव, रिशु अंबष्ठ, दीपांशु शरण, विजय लाल, प्रेमचंद लाल, विवेक श्रीवास्तव, शिवम कुमार अंबष्ठ, निशु निशांत अवधेश प्रसाद सिन्हा, मिथिलेश कुमार, अश्विनी कुमार दाराद, संजय कुमार श्रीवास्तव, रमेश कुमार सिन्हा, नवीन सिन्हा, रंजीत कुमार सिन्हा, सुजीत पटनायक, प्रकाश सिन्हा, राजेश सिन्हा, मनोज कुमार सिन्हा, मनोज कुमार सहाय, अंकित प्रियेष, अभिनव दाराद, विनीत रंजन, विकास कुमार सिन्हा, सुमित रंजन, अमित कुमार, गौतम सिन्हा, सत्यम कुमार अक्षत अनमोल, विकास सिन्हा, शुभम, श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, मयंक सिन्हा, श्रेयष शेखर आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA RANA

लेखक के बारे में

By JITENDRA RANA

JITENDRA RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola