ePaper

कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष चुने गये हांशी भरत शर्मा

Updated at : 08 May 2024 11:34 PM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

एसकेएजे के अध्यक्ष हांशी मानस सिन्हा और संयुक्त सचिव शिहान शशि पांडे ने झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए केआइओ के मतदान में भाग लिया.

विज्ञापन

रांची. स्पाेर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड (एसकेएजे) के तकनीकी निदेशक सह भारतीय कराटे के प्रशासक हांशी भरत शर्मा कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन (केआइओ) के अध्यक्ष चुने गये. एसकेएजे के अध्यक्ष हांशी मानस सिन्हा और संयुक्त सचिव शिहान शशि पांडे ने झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए केआइओ के मतदान में भाग लिया. हांशी भरत शर्मा के केआइओ का अध्यक्ष चुने जाने पर हांशी मानस सिन्हा, सेंसाई हेजाज असदक, क्योशी नरेंद्र सिन्हा, सेंसाई उदय कुमार, सेंसाई धनंजय श्रीवास्तव, शिहान रंजीत मेहता ने उन्हें बधाई दी है. इस बीच केआइओ के तत्वावधान में 9-12 मई तक देहरादून (उत्तराखंड) में होनेवाली जूनियर, कैडेट, अंडर-21 और सीनियर कराटे प्रतियोगिता में झारखंड के 27 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. झारखंड टीम की कोच की भूमिका में सेंसाई शीतल टोपनो होंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola