ePaper

जलकुंभी के कारण रांची के कांके डैम का पानी हो गया हरा, आ रही है बदबू

Updated at : 18 Mar 2024 1:02 PM (IST)
विज्ञापन
जलकुंभी के कारण रांची के कांके डैम का पानी हो गया हरा, आ रही है बदबू

विशेषज्ञों की मानें, तो साफ पानी में जलकुंभी नहीं उगती है. पानी जब खराब होने लगता है, तभी उसमें जलकुंभी उगने लगती है. ऐसे में डैम से सिर्फ जलकुंभी हटा देने से यह पूरी तरह से साफ नहीं होगा.

विज्ञापन

रांची : रांची के कांके डैम से शहर के रिहायशी इलाकों में जलापूर्ति की जाती है. लेकिन, डैम में काफी गंदगी है. वहीं, जलकुंभी से डैम का अधिकांश हिस्सा पट गया है. इस कारण इसका पानी हरा हो गया है. इससे बदबू भी आने लगी है. अगर जल्द इस दिशा में ध्यान नहीं दिया गया, तो धीरे-धीरे जलकुंभी पूरे डैम को अपनी चपेट में ले लेगी.

एक वीड हार्वेस्टर से हो रही सफाई, लेकिन वह नाकाफी :

डैम से जलकुंभी हटाने के लिए नगर निगम ने एक वीड हार्वेस्टर मशीन से इसकी सफाई करा रहा है. लेकिन, डैम में जिस रफ्तार से जलकुंभी फैल रही है, उसे हटाने के लिए एक वीड हार्वेस्टर मशीन नाकाफी है.

गंदे पानी के कारण उग रही जलकुंभी :

विशेषज्ञों की मानें, तो साफ पानी में जलकुंभी नहीं उगती है. पानी जब खराब होने लगता है, तभी उसमें जलकुंभी उगने लगती है. ऐसे में डैम से सिर्फ जलकुंभी हटा देने से यह पूरी तरह से साफ नहीं होगा. इसके लिए इसकी तलहटी में जमी गाद निकालनी होगी. जब तक यह डैम गाद मुक्त नहीं होगा, तब तक डैम में रुक-रुककर जलकुंभी उगती रहेगी.

पर्यटन स्थल के रूप में भी प्रसिद्ध है कांके डैम :

कांके डैम की पहचान पर्यटन स्थल के रूप में भी है. ऐसे में प्रतिदिन हजारों की संख्या में यहां लोग टहलने व मनोरंजन के लिए आते हैं. लेकिन, जलकुंभी से भरे इस डैम के पानी से अब हल्की बदबू आनी शुरू हो गयी है. इस कारण लोग डैम किनारे बैठने से कतराने लगे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola