कमलेश ने कांके में सरकारी जमीन पर भी कब्जे का किया था प्रयास

Birsa Munda
कांके के पूर्व अंचलाधिकारी ने पुलिस निरीक्षक को दी रिपोर्ट में बताया था कि नगड़ी मौजा में कमलेश ने 20 एकड़ जमीन पर कब्जे का प्रयास किया था.
रांची. इडी के निशाने पर आये कमलेश कुमार पर सरकारी जमीन पर कब्जे का भी आरोप लगा है. सरकारी जमीन पर कब्जा करने के मामले में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. कमलेश शुरू में पत्रकारिता के पेशे से जुड़ा था. बाद में वह जमीन का कारोबार करने लगा. जमीन कारोबार के दौरान ही उसे कई अधिकारियों और राजनीतिज्ञों का साथ मिला. आज भी कई राजनीतिक व्यक्ति और अधिकारी उसके संपर्क में रहते हैं. पैसा कमाने की चाहत में निजी जमीन के साथ-साथ उसने सरकारी जमीन पर भी कब्जे का प्रयास किया. कांके के पूर्व अंचलाधिकारी ने पुलिस निरीक्षक को दी रिपोर्ट में बताया था कि नगड़ी मौजा में कमलेश ने 20 एकड़ जमीन पर कब्जे का प्रयास किया था. खाता संख्या 136, प्लॉट संख्या 2381 पर उसने रिवर व्यू गार्डेन बनाने के लिए जमीन समतल कराया था. उस जमीन पर उसने अवैध निर्माण भी कराया था. यह जमीन बीएयू के लिए अधिग्रहित की गयी थी. इसको लेकर 27 नवंबर 2020 को कमलेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. नगड़ी मौजा की इस जमीन पर जेसीबी से नदी के कुछ हिस्सों को कमलेश ने समतल भी कराया था. इस मामले में कमलेश को गिरफ्तार किया गया था. कमलेश पहले एक अखबार में फोटोग्राफर का काम करता था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




