श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकली

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकली

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा द्वारा अग्रसेन पथ स्थित अग्रसेन भवन में श्रीमद्भागवत ज्ञान सप्ताह यज्ञ को लेकर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से कलश यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

रांची. अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा द्वारा अग्रसेन पथ स्थित अग्रसेन भवन में श्रीमद्भागवत ज्ञान सप्ताह यज्ञ को लेकर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से कलश यात्रा निकाली गयी. बड़ी संख्या में महिलाएं माथे पर कलश लेकर भगवान की जयकारा लगाते हुए अग्रसेन भवन तक पहुंचीं. वहां कलश को रखा गया. व्यास पीठ पर श्रीमद्भागवत को विराजमान कर यजमानों द्वारा पूजन किया गया. शोभा यात्रा में महिलाओं के अलावा पुरुष भी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए. नासिक से पधारी कथा वाचक गुरु मां चैतन्य मीरा ने श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण और उसे जीवन में उतारने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. वहीं भक्तों ने कथा के माध्यम से जाना कि प्रभु श्रीराम और श्रीकृष्ण ही श्रीमद्भागवत के रूप में सृष्टि के पालनहार हैं. इस अवसर पर भजन प्रस्तुत किये गये. निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल ने धार्मिक अनुष्ठानों में फिजूलखर्ची और आडंबर के बहिष्कार की अपील की. उन्होंने बताया कि सातों दिन सेवा कार्य होंगे, जिसकी शुरुआत अन्न सेवा से की गयी. व्यास पीठ से गुरु मां ने नेत्रदान के प्रति जागरूक किया. मौके पर कई भक्तों ने नेत्रदान का संकल्प लिया. कथा के मुख्य यजमान सुनीता सुनील सरावगी थीं. कथा के अंत में सामूहिक आरती हुई. इसके बाद प्रसाद बांटा गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में रूपा अग्रवाल, अनसूया नेवटिया, अलका सरावगी, मधु सर्राफ, नैना मोर, प्रीति बंका, मंजू केडिया, बीना मोदी, रीना सुरेखा, बीना बूबना, मीरा टिंबडेवाल, करुणा अग्रवाल, सीमा टॉटिया, मीना अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, छाया अग्रवाल, सुनैना लॉयलका, प्रीति फोगला, रीता केडिया, शशि डागा, सरिता मोदी, बबीता नारसरिया, जय बिजावत, सुषमा पोद्दार, मंजू गाड़ोदिया सहित अन्य का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola