Kal Ka Mausam: बदल रहा झारखंड के मौसम का मिजाज, 8 जिलों में गरज के साथ आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में 13 जून को कैसा रहेगा मौसम.

Kal Ka Mausam: झारखंड में मौसम बदल रहा है. आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी. आज ही जान लें कि कल का मौसम कैसा रहने वाला है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. वहीं, 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जहां मेघ गर्जन, तेज हवाओं का झोंका और वज्रपात की आशंका जतायी गयी है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: झारखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है. राज्य के 8 जिलों में मेघ गर्जन और आंधी चलने और वज्रपात की आशंका है. मौसम विभाग ने इन 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि राजधानी रांची के अलावा रामगढ़, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, बोकारो और धनबाद जिले में मेघ गरजेंगे. आंधी चलेगी. वज्रपात भी होने की संभावना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

झारखंड राज्य के लिए मौसम विभाग ने जो चेतावनी जारी की है, उसमें कहा है कि राज्य के पर्वी भाग (उत्तरी भाग को छोड़कर) कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं का झोंका (30 से 40 किलोमीटरह की रफ्तार से) चलेगा. तेज हवाओं के साथ वज्रपात भी हो सकता है. इसलिए लोग बेहद सावधान और सतर्क रहें. खराब मौसम में घर से बाहर न निकलें.

अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की आयेगी गिरावट

मौसम वैज्ञानिक ने यह भी कहा है कि अब झारखंड के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आने की संभावना है. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का उच्चतम तापमान डालटनगंज में 40.1 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. सबसे अधिक 18 मिमी बारिश पश्चिमी सिंहभूम के झींकपानी में हुई.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

24 घंटे में कहां-कितनी बारिश हुई

मौसम ���िभाग ने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम के झींकपानी में 18 मिलीमीटर, पूर्वी सिंहभूम के टाटानगर में 14.2 मिलीमीटर, पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर में 10.4 मिलीमीटर, आनंदपुर में 8 मिलीमीटर, सरायकेला में 5.5 मिलीमीटर, पटमदा में 2 मिलीमीटर, चकुलिया में 1.4 मिलीमीटर और खारसेमा में 1 मिलीमीटर वर्षा हुई.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Ka Mausam: 20 जिलों के लिए मौसम केंद्र ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम

417 करोड़ की लागत वाले छतरपुर सोन जलापूर्ति परियोजना का सेंट्रल टीम ने लिया जायजा, 6 साल में 17 प्रतिशत ही हुआ काम

हवाई हादसे ने कई मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री छीने, संजय गांधी से विजय रूपाणी तक

अहमदाबाद विमान हादसे पर झारखंड के नेताओं ने श्रद्धांजलि, चंपाई सोरेन और संजय सेठ के सभी कार्यक्रम रद्द

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola