ePaper

Kal Ka Mausam: झारखंड के 14 जिलों को छोड़ सभी जिलों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात

Updated at : 15 May 2025 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
Kal Ka Mausam Thunderstorm with strong winds in Jharkhand

झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम.

Kal Ka Mausam: झारखंड के 14 जिलों को छोड़ शेष जिलों में 16 मई यानी शुक्रवार को गरज के साथ तेज हवाएं चलेंगी और कुछ जगहों पर वज्रपात होने का अनुमान है. उत्तर-पश्चिमी जिलों पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा को छोड़कर शेष भागों में गर्जन और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकतीं हैं.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: झारखंड के 14 जिलों को छोड़ शेष जिलों में 16 मई यानी शुक्रवार को गरज के साथ तेज हवाएं चलेंगी और कुछ जगहों पर वज्रपात होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से में लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास होगा. वहीं, उत्तर-पश्चिमी जिलों में बारिश या वज्रपात के आसार नहीं हैं. रांची मौसम केंद्र ने मौसम चेतावनी में कहा है कि देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद और गिरिडीह जिले में उमस भरी गर्मी रहेगी.

इन जिलों को छोड़ झारखंड में आंधी के साथ वज्रपात

दूसरी तरफ, उत्तर-पश्चिमी जिलों पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा को छोड़कर शेष भागों में गर्जन और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकतीं हैं.

2 दिन तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 2 दिन तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले 3 दिन के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट आयेगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. राजधानी रांची में बादल छाये रहने और मेघ गर्जन के साथ वर्षा हने की संभावना है. अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हाटगम्हरिया में हुई सबसे ज्यादा 44.6 मिलीमीटर वर्षा

मौसम केंद्र के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में झारखंड में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात और बहुत हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक वर्षा 44.6 मिलीमीटर पश्चिमी सिंहभूम के हाटगम्हरिया में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 42.4 डिग्री सेंटीग्रेड पलामू के डालटनगंज में दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची से सटे खूंटी जिले में 24.2 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया.

कहां-कितनी वर्षा हुई

क्रमजिला का नामवर्षापात
1.हाटगम्हरिया44.6 मिलीमीटर
2.टोंटो37.8 मिलीमीटर
3.गुड़ाबांदा10.0 मिलीमीटर
4.बानो (सिमडेगा)08.0 मिलीमीटर
5.टाटानगर05.6 मिलीमीटर
6.मुसाबनी04.8 मिलीमीटर
7.चाईबासा01.3 मिलीमीटर
8.कुमारडुंगी01.0 मिलीमीटर
Source : IMD

इसे भी पढ़ें

LPG Price Today: 15 मई को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें भाव

चुनाव आयोग के ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होगा झारखंड का 402 सदस्यीय दल

Jharkhand Weather: झारखंड के इन 6 जिलों में अगले 3 घंटे में होगी वर्षा, आंधी चलेगी

झारखंड के जंगल में होती थी ब्राउन शुगर की प्रोसेसिंग, 2 ड्रग तस्करों की गिरफ्तारी से हुआ खुलासा

ठेकेदार के बेटे की हत्या से भड़का गुस्सा, डुमरी-फुसरो रोड जाम, थाना में तोड़फोड़

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola