Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया निम्न दबाव, जानें झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

Kal Ka Mausam: झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा.
Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. वहीं बंगाल में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 2 दिन में झारखंड और ओडिशा पहुंच जाएगा.
Table of Contents
Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. मौसम विभाग ने कहा है कि एक निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल में तैयार हो चुका है. अब यह झारखंड और उससे सटे उत्तरी ओडिशा की ओर बढ़ेगा. 2 दिन में यह ओडिशा तक पहुंचेगा.
डालटेनगंज में है सेंटर ऑफ डिप्रेशन
वहीं, समुद्र तल पर बना मानसून ट्रफ इस वक्त राजस्थान के जैसलमेर से गुजर रहा है. सेंटर ऑफ डिप्रेशन पूर्वी राजस्थान, गुना, सीधी, झारखंड के डालटेनगंज में स्थित है. गांगेय बंगाल में बना लो प्रेशर एरिया पश्चिम बंगाल से होते हुए दक्षिण-पूर्व और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ रहा है.
Also Read : Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा मानसून ट्रफ, निम्न दबाव के असर से झारखंड में होगी भारी बारिश
29 अगस्त तक बंगाल की खाड़ी में बनेगा निम्न दबाव का क्षेत्र
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि पूर्व-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी में 29 अगस्त तक एक नया लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है.
झारखंड के कई जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मंगलवार (27 अगस्त) को झारखंड के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि इस दिन झारखंड में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होगी. वज्रपात होने की भी प्रबल संभावना है. इतना ही नहीं, उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है.
Also Read : Jharkhand Weather: सावधान! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम
इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश
- देवघर
- धनबाद
- दुमका
- गोड्डा
- जामताड़ा
- पाकुड़
- साहिबगंज
- गिरिडीह
5 दिनों तक अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं
मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि झारखंड में अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून की गतिविधि कमजोर रही. इस दौरान सबसे अधिक वर्षा पाकुड़ जिले के महेशपुर में हुई. यहां 118.4 मिलीमीटर वर्षा हुई.
पाकुड़ के महेशपुर में हुई बहुत भारी वर्षा
इसी दौरान गोड्डा का तापमान राज्य में सबसे अधिक रहा. यहां का उच्चतम तापमान 34.4 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान राजधानी रांची के मौसम केंद्र में 22.6 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटे के दौरान कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. महेशपुर में बहुत भारी वर्षापात हुआ.
झारखंड में कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश
झारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बारिश हुई. यहां 118.4 मिलीमीटर बारिश हुई.
झारखंड में सबसे अधिक तापमान कहां रिकॉर्ड किया गया
संताल परगना के गोड्डा का अधिकतम तापमान झारखंड में सबसे ज्यादा रहा. गोड्डा में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सर्वाधिक था.
झारखंड के किन जिलों में होगी वर्षा
मौसम विभाग ने बताया है कि झारखंड के इन 8 जिलों में कल यानी 27 अगस्त को बारिश होने की प्रबल संभावना है. जिन जिलों में बारिश होगी, उसकी लिस्ट इस प्रकार है :
– देवघर
– धनबाद
– दुमका
– गोड्डा
– जामताड़ा
– पाकुड़
– साहिबगंज
– गिरिडीह
Also Read
Kal ka Mausam: झारखंड की ओर बढ़ रहा साइक्लोन, 2 दिन तक भारी से बहुत बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Aaj Ka Mausam: पलामू, गढ़वा समेत झारखंड के 8 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Jharkhand Weather: झारखंड के इन 13 जिलों में होगी भारी बारिश, वज्रपात का भी अलर्ट
Kal ka Mausam: झारखंड की ओर बढ़ रहा साइक्लोन, 2 दिन तक भारी से बहुत बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




