ePaper

Kal Ka Mausam: कमजोर पड़ा मानसून, जानें झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

Updated at : 01 Sep 2024 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Tomorrow

झारखंड में कल का मौसम.

Kal Ka Mausam: झारखंड में 24 घंटे के दौरान मानसून कमजोर रहा. समुद्र में बना डिप्रेशन 20 किलोमीटर की रफ्तार से बढ़ा. 24 घंटे में निम्न दबाव में बदल जाएगा.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: झारखंड में पिछले 2 दिन से मानसून कमजोर पड़ गया है. इसकी वजह से झारखंड में बारिश की कमी बढ़ती जा रही है. मानसून (Monsoon 2024) के सीजन में वर्षा की कमी घटकर 9 फीसदी पर आ गई थी, जो अब बढ़कर 11 फीसदी हो चुकी है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री से अधिक हो चुका है.

20 किलोमीटर की रफ्तार से बढ़ा डिप्रेशन

झारखंड में कल का मौसम (Jharkhand Me Kal Ka Mausam) कैसा रहेगा, यह बताने से पहले आपको समुद्र में चल रही मौसम की गतिविधियों के बारे में बता देते हैं. पिछले 6 घंटे के दौरान दक्षिणी ओडिशा और उससे सटे उत्तरी आंध्रप्रदेश एवं दक्षिणी छत्तीसगढ़ में बना डिप्रेशन 20 किलोमीटर की रफ्तार से आगे बढ़ा. रविवार को यह दक्षिणी ओडिशा और उससे सटे छत्तीसगढ़ के जगदलपुर और आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम पहुंच गया.

24 घंटे में कमजोर पड़ेगा डिप्रेशन

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटे में यह कमजोर पड़ेगा और निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो जाएगा. रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि मानसून टर्फ इस वक्त राजस्थान के श्रीगंगानगर, मध्यप्रदेश के गुणा से होते हुए दक्षिणी ओडिशा और उससे सटे दक्षिणी छत्तीसगढ़ एवं उत्तरी आंध्र प्रदेश से गुजर रहा है, जो बंगाल की खाड़ी की तरफ चला जाएगा.

Also Read : Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम विभाग ने फिर जारी किया येलो अलर्ट, जानें IMD ने क्या कहा

Also Read : Weather Alert: पलामू, गुमला, लातेहार में अगले 3 घंटे में गरज के साथ होगी बारिश, बिजली गिरने की भी चेतावनी

झारखंड में कमजोर रहा मानसून

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून की गतिविधियां कमजोर रही. कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे ज्यादा बारिश गिरिडीह के डुमरी में हुई. यहां 12.5 मिमी वर्षापात दर्ज किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.7 डिग्री सेंटीग्रेड बाबानगरी देवघर में रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान राजधानी रांची का था. यहां का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.

2 सितंबर को गरज के साथ बारिश की संभावना

अब आपको बताते हैं कि झारखंड में कल का मौसम कैसा रहने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि 2 सितंबर को झारखंड में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होगी. कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी आशंका है. इसलिए लोग सावधान और सतर्क रहें. सुरक्षित जगहों पर शरण लें और पेड़ एवं बिजली के पोल से दूरी बनाए रखें. किसानों से कहा गया है कि मौसम खराब हो जाए, तो खेतों में न जाएं. अगर खेत पर हैं, तो तुरंत सुरक्षित जगह चले जाएं.

अधिकतम तापमान में होगा बदलाव

मौसम वैज्ञानिक ने यह भी बताया कि अगले 2-3 दिन में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आ सकती है. हालांकि, इसके बाद 3 दिन तक इसमें कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने झारखंड में 2 और 2 सितंबर तक कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात एवं वर्षा होने की संभावना जताई है.

Also Read

Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज गरज के साथ बारिश, वज्रपात का येलो अलर्ट

Jharkhand Weather: सावधान! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Jharkhand Weather: बदला मौसम, रांची को गर्मी से मिली राहत, झारखंड में 24 तक बारिश के आसार

Jharkhand Weather: झारखंड में अगले 3 दिनों तक रुक-रुक कर होती रहेगी बारिश, रांची में हुई इतनी वर्षा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola